{"_id":"69051c98d343d34b180307f8","slug":"more-than-1000-men-also-applied-by-posing-as-women-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-859211-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडो लक्ष्मी योजना के लिए फ्राॅड: महिला बन 1000 से अधिक पुरुषों ने भी कर दिया आवेदन, इस तरह आए पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए फ्राॅड: महिला बन 1000 से अधिक पुरुषों ने भी कर दिया आवेदन, इस तरह आए पकड़ में
Sat, 01 Nov 2025 02:01 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:01 AM IST
सार
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन 25 सितंबर से शुरू हुए थे। इस योजना के आवेदन एप से ही भरे जाने थे। इस दौरान एक हजार से ज्यादा पुरुषों ने आधार कार्ड में हेराफेरी कर महिलाओं के नाम से एप में आवेदन किया।
विज्ञापन
cyber fraud
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की मगर एप के फीचर ने उन्हें पकड़ लिया और उनका आवेदन निरस्त कर दिया।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग (सेवा विभाग) के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पुरुषों ने महिला बनकर लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थी बनने का प्रयास किया। ऐसे लोगों को आधार सत्यापन और लाइव फोटो अपडेशन के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद विभाग और सक्रिय हो गया और बारीकी से सभी आवेदनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग (सेवा विभाग) के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पुरुषों ने महिला बनकर लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थी बनने का प्रयास किया। ऐसे लोगों को आधार सत्यापन और लाइव फोटो अपडेशन के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद विभाग और सक्रिय हो गया और बारीकी से सभी आवेदनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
25 सितंबर से शुरू हुए थे आवेदन
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन 25 सितंबर से शुरू हुए थे। इस योजना के आवेदन एप से ही भरे जाने थे। इस दौरान एक हजार से ज्यादा पुरुषों ने आधार कार्ड में हेराफेरी कर महिलाओं के नाम से एप में आवेदन किया। आवेदन की प्रकिया के आखिरी चरण में लाइव फोटो अपलोड करने का फीचर दिया गया है। बिना इसके आवेदन पूरा नहीं हो सकता। इन लोगों ने लाइव फोटो भी अपलोड किया मगर आधार कार्ड के फोटो और लाइव फोटो के सत्यापन में इनकी हेराफेरी पकड़ी गई। इसके अलावा करीब डेढ़ हजार महिलाओं के खाते अपडेट नहीं होने से उन्हें पहली किस्त नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन