फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Monsoon will enter Haryana by June 23.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 23 जून तक होगी मानसून की एंट्री

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून 23-24 जून के आसपास पहुंच सकता है। पिछले साल 27 जून को मानसून ने हरियाणा में प्रवेश किया था और दो जुलाई को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। 2023 में मानसून ने 23 जून को हरियाणा में प्रवेश किया था और दो जुलाई को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। अब तक सबसे जल्दी मानसून 2008 में 13 जून को पहुंचा था, वहीं सबसे देरी से 1987 में। उस साल मानसून करीब महीने देरी से 27 जुलाई को पहुंचा था। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, इस बार मानसून के जल्दी पहुंचने के आसार हैं। यदि कोई बाधा नहीं आई तो हरियाणा व चंडीगढ़ में भी मानसून समय से पहले पहुंचेगा। मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में करीब 400 से 450 मिलीमीटर के आसपास बारिश होती रही है। पिछले साल 409.4 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से पांच फीसदी कम थी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में यह मानसून 10 से 12 जून के आसपास पहुंचेगा और यहीं से उत्तर भारत की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो हरियाणा में भी मानसून की जल्दी एंट्री होगी।
विज्ञापन


आज से शुरू होगा नौतपा, 45 तक जाएगा तापमान, बारिश के भी आसार
चंडीगढ़। नौतपा आज से शुरू हो जाएगा। दो जून तक हरियाणा की धरती पूरी तरह से तपेगी, ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। हालांकि इस बीच 27 मई के आसपास एक दिन बरसात के आसार भी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्मी भी बेहद जरूरी है। जितनी ज्यादा गर्मी पड़ेगी, उतनी ही मजबूती के साथ मानसून सक्रिय होगा। मई माह के अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ती हैं। इन दिनों में गर्मी पूरे चरम पर होती हे। वैसे तो यह नौ दिन के लिए होता है, लेकिन अधिक गर्मी की वजह से बीच में कई बार बारिश भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed