फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Mohan Badoli and Rocky Mittal rape case singer claims he has audio recording of woman

सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा: रॉकी मित्तल का दावा, उनके पास महिला की ऑडियो रिकॉर्डिंग, पुलिस को देंगे

Tue, 21 Jan 2025 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 21 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ हिमाचल के कसौली में सामूहिक दुष्कर्म मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने दावा किया है कि यह मामला केवल ब्लैकमेलिंग का है। इसको साबित करने के लिए उनके पास शिकायतकर्ता महिला की आठ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं।

विज्ञापन
Mohan Badoli and Rocky Mittal rape case singer claims he has audio recording of woman
मोहन बड़ौली और रॉकी मित्तल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बड़ौली और रॉकी मित्तल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब रॉकी मित्तल भी मीडिया के सामने आए हैं। हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने दावा किया है कि यह मामला केवल ब्लैकमेलिंग का है। इसको साबित करने के लिए उनके पास शिकायतकर्ता महिला की आठ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं। वह इसे जांच अधिकारी को सौंपने को तैयार हैं। इनको सुनने से पता लग जाएगा कि महिला की मंशा क्या है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला के सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने के बाद रॉकी मित्तल मीडिया सामने आए हैं। मित्तल का कहना है कि सितंबर 2024 में शिकायतकर्ता महिला और उसकी एक अन्य महिला मित्र पंचकूला में उनके घर पर आईं थी। मित्तल का आरोप है कि महिला ने सीधे तौर पर कहा था कि उसकी बड़ौली के साथ बैठक कराओ। उनके पास महिला की ऐसी आठ ऑडियो रिकार्डिंग हैं, जिससे पता लग जाएगा कि महिला की मंशा क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला केवल ब्लैकमेलिंग के लिए ऐसा कर रही है। साथ ही इस पूरे मामले में सोनीपत के ही एक भाजपा नेता शामिल हैं, जो मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से हटवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल चल रहा शिकायतों का दौर
महिला की शिकायत के अनुसार 3 जुलाई 2023 को कसौली में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि, शिकायतकर्ता महिला की दोस्त इससे इन्कार कर चुकी है। इसके बाद से दोनों पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत देने का दौर चलता रहा। रॉकी मित्तल का कहना है कि वह इस ब्लैकमेलिंग को लेकर डीजीपी को तीन बार पत्र लिख चुके हैं। महिला ने इससे पहले दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed