फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mockdrill black out in Jalandhar see video

जालंधर में ब्लैकआउट: रात 8:00 बजे सायरन बजा... छा गया अंधेरा, आसमान में मंडराया हेलीकॉप्टर, देखिए ये Video

Tue, 06 May 2025 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 May 2025 09:33 PM IST
सार

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच देशभर में 7 मई को होने वाली मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। जालंधर में मॉकड्रिल की रिहर्सल के तौर पर ब्लैक आउट किया गया था।

विज्ञापन
Mockdrill black out in Jalandhar see video
जालंधर में छाया अंधेरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रात आठ बजते ही जोर से सायरन बजने लगा। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। आसमान में हेलीकॉप्टर की आवाज गूंजती रही और लोग एकाएक घरों में दुबक गए। ऐसा हाल मंगलवार आठ बजे जालंधर शहर का था। हालांकि शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पहले की तरह थी। 

विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच देशभर में 7 मई को होने वाली मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। जालंधर में मॉकड्रिल की रिहर्सल के तौर पर ब्लैक आउट किया गया था। रात ठीक 8 बजते ही युद्ध का बिगुल बजने लगा और शहर में ब्लैक आउट हो गया। सेना ने इसके लिए पूरी तैयारी की थी। रात 8 से 9 बजे तक अंधेरा छाया रहा और लोगों से जनरेटर और इनवर्टर बंद
विज्ञापन

 रखे। बता दें कि जालंधर शहर में ये मॉकड्रिल कल होगी। 



सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन
मंगलवार को रिहर्सल के दौरान किए गए ब्लैक आउट के दौरान जहां लोगों ने अपने घरों व दुकानदारों ने अपनी दुकानों की तमाम लाइट बंद रखी, वहीं इस दौरान सड़क पर चलने वाले ट्रैफिक ने इस ब्लैक आउट को कुछ हद तक विफल कर दिया। डीसी ने अपने संदेश में साफ तौर पर कहा था कि ब्लैक आउट दौरान जो भी वाहन चालक जहां हैं वह वहीं थम जाएं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। लोगों के वाहनों की लाइट ने पूरी तरह से इस ब्लैक आउट को सफल होने नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed