{"_id":"6834d3282e28c770fa0fda7e","slug":"mobile-app-will-be-launched-for-cleanliness-and-monitoring-of-national-highways-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-720694-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राष्ट्रीय राजमार्ग की साफ-सफाई व निगरानी के लिए लॉन्च होगा मोबाइल एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राष्ट्रीय राजमार्ग की साफ-सफाई व निगरानी के लिए लॉन्च होगा मोबाइल एप
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौचालय और नालों की सफाई को लेकर बढ़ती शिकायतों को लेकर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा से चंडीगढ़ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सुभाष चंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 करीब आधे हरियाणा को कवर करता है, यह प्रदेश की जीवन रेखा है इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा प्रतिदिन हजारों देसी और विदेशी पर्यटक इस हाइवे से होकर गुजरते हैं, जिन्हें साफ व स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। उन्होंने शौचालयों और राष्ट्रीय राजमार्ग की साफ सफाई पर निगरानी और शिकायतों के निवारण हेतु मोबाइल एप जारी करने को कहा ताकि आम लोग इस पर अपनी शिकायतें व सुझाव दे सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अलावा प्रदेश से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के शौचालयों की स्वच्छता भी सुनिश्चित हो और उनकी रैंकिंग की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी अवैध कट और गड्ढों को तुरंत प्रभाव से बंद करवाने और सर्विस रोड को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए।