फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Make long-term visionary plans to meet future challenges: CM

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक दूरदर्शी योजनाएं बनाएं : सीएम

विज्ञापन
Make long-term visionary plans to meet future challenges: CM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में भविष्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए(डीआईपीआरओ) - फोटो : self
- सीएम ने डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की समीक्षा बैठक में किसानों को वर्टिकल फार्मिंग की ओर बढ़ाने पर जोर दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सभी विभागों को दीर्घकालिक एवं दूरदर्शी योजनाएं बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन, कृषि और उद्योग हर क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार करना अब आवश्यकता नहीं बल्कि अनिवार्यता है। सीएम ने कहा कि सभी विभाग एआई आधारित सेवाओं और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाते हुए प्रदेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार करने की दिशा में काम करें।

मुख्यमंत्री सैनी वीरवार को डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का मूल्यांकन करते हुए यह देखा जाए कि अगले 10 वर्षों में इन क्षेत्रों में कौन-कौन सी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सीएम ने विशेष रूप से कृषि विभाग को निर्देश दिए कि बदलती परिस्थितियों और घटती कृषि भूमि को देखते हुए किसानों को वर्टिकल फार्मिंग, स्मार्ट कृषि उपकरण और अन्य आधुनिक तकनीकों की ओर बढ़ाया जाए। उन्होंने पराली जलाने की समस्या को समाप्त करने के लिए फसल अवशेष को खेतों से सरलता से हटाने वाली तकनीक विकसित करने के लिए कृषि विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर को संयुक्त कार्य योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए कि उद्योगों से समन्वय कर मशीनों व कंबाइन से निकलने वाली फसल का नमी का स्तर निर्धारित मानक से कम सुनिश्चित किया जाए ताकि गुणवत्ता और बाजार मूल्य दोनों बेहतर हों। गन्नौर में बन रही अंतरराष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर मार्केट पर भविष्य में बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए उन्होंने 10–20 वर्षों का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश दिए। साथ ही वैश्विक मांग के अनुरूप नई फसलों की ओर किसानों का रुख मोड़ने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed