{"_id":"68a77d97bd9a89e3790d42a0","slug":"instructions-to-strictly-ban-single-use-plastic-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-796821-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश
विज्ञापन
-पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीसी के जरिए बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और फैक्टरियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्लास्टिक बैग का निर्माण या उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही इस संबंध में की गई कार्यवाही की सूचना मुख्यालय को भेजने को निर्देश दिए। पर्यावरण मंत्री वीरवार को सिविल सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम व एनसीआर के शहरों में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों के साथ बैठकें की जाएं। सोसाइटीज को ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ सोसाइटी को कंपोस्ट प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।
रिक्त पदों को भरने के निर्देश
मंत्री ने बोर्ड में रिक्त पदों को आवश्यकता अनुसार अनुबंध आधार पर जल्द भरे जाने और नियमित भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एवं हरियाणा लोक सेवा आयोग को मांग भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।