फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Instructions to inspect school buses, meeting to be held with school operators.

Chandigarh-Haryana News: स्कूली बसों के जांचने के निर्देश, स्कूल संचालकों के साथ होगी बैठक

विज्ञापन
राज्य सरकार के निर्देश के बाद विभाग की ओर से आदेश जारी
विज्ञापन


चंडीगढ़। अगले महीने से स्कूल खुल जाएंगे। राज्य सरकार ने अभी से स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि स्कूल खुलने से पहले सभी वाहनों की फिटनेस व दस्तावेज चेक कर दिए जाएं। इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस बारे में स्कूल संचालकों के साथ भी बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्कूल बस से संबंधित नियमों से उन्हें भी अवगत करा दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूली वाहनों की फिटनेस की भी निगरानी के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सभी स्कूल बसों की नियमित जांच हो और उनकी तकनीकी स्थिति पर पूरा ध्यान दिया जाए। उसके बाद विभाग की ओर से सभी जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर बसों का चालान कर उन्हें जब्त किया जाए। इसके साथ ही स्कूल खुलते ही बसों की नियमित जांच भी की जाए। इसके साथ ही उन वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं, जो वाहन स्कूली बच्चों को लेकर जाते हैं, मगर स्कूलों से अटैच नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed