फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Instructions to BJP MLAs and district presidents to help flood victims, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: भाजपा विधायक व जिलाध्यक्षों को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के निर्देश

विज्ञापन
चंडीगढ़। बाढ़ व जलभराव से पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने भी अपनी टीम उतार दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को सभी विधायकों, जिला अध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहने और प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और मौजूदा हालात के बारे में जानकारी हासिल की। लगातार बारिश और नदियों के उफान पर आने से राज्य के कई जिले प्रभावित हो गए हैं। पानी भरने से लोगों को खाने-पीने की दिक्कत आ सकती है। ऐसे में पीड़ितों को अब तत्काल मदद की जरूरत है। मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार सुबह जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed