फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Information about child reform homes and play-way schools will be available with just one click, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: एक क्लिक पर मिलेगी बाल सुधार गृहों और प्ले-वे स्कूलों की जानकारी

विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने लांच किए दो पोर्टल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब प्रदेशभर में चलने वाले बाल सुधार गृह और प्ले-वे स्कूलों की विस्तृत जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। इसके लिए वीरवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने दो पोर्टल लांच किए हैं। इनमें बाल संरक्षण पोर्टल व प्ले स्कूल व क्रेच के लिए मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) प्रणाली पोर्टल शामिल हैं। मंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ वीरवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



मंत्री ने बताया कि बाल संरक्षण पोर्टल मिशन वात्सल्य के तहत बाल सुधार गृहों में रहने वाले बच्चों की निगरानी में मददगार करेगा। इनमें पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की तरफ से होने वाली कार्रवाई से लेकर एक-एक बच्चे के लिए पुनर्वास योजना तक मामले की निगरानी रखी जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द प्रदेश में बाल सुधार गृहों में रहने वाले बच्चों की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन



इसी तरह दूसरा पोर्टल प्ले स्कूल व क्रेच के लिए एमआईएस प्रणाली पर आधारित है। महिला एवं बाल विकास विभाग के पास प्रदेश में 4000 प्ले स्कूल हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इसके अलावा 450 से अधिक शिशु गृहों में 7500 से अधिक बच्चे हैं। एमआईएस पोर्टल के माध्यम से एंड टू एंड प्रबंधन के साथ-साथ सभी सेवाओं की जानकारी मिलेगी, जिसमें शिक्षण प्रबंधन, हाजिरी प्रबंधन, विकास निगरानी व भोजन ट्रैकिंग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed