{"_id":"68a70c78b24b0a38ca0bbc35","slug":"imc-hisar-will-develop-doors-of-employment-will-open-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-796456-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विकसित होगा आईएमसी हिसार, खुलेंगे रोजगार के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विकसित होगा आईएमसी हिसार, खुलेंगे रोजगार के द्वार
विज्ञापन
आईएमसी को विकसित करने के लिए एनआईसीडीआईटी से समझौता, सवा लाख नौकरियां उत्पन्न होंगी
प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी उड़ान, 32,417 करोड़ रुपये का होगा निवेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) पहल के तहत हिसार में एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी) विकसित करने के लिए नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इंप्लीमेंटेशन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) के साथ वीरवार को स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट और शेयर होल्डर करार पर हस्ताक्षर किए। महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप बनने वाला एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर करीब 2,988 एकड़ में विकसित होगा। करीब 4,680 करोड़ की परियोजना लागत और 32,417 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाले इस क्लस्टर से करीब 1.25 लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न होंगे।
ईस्टर्न एंड वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बीच स्थित यह परियोजना एनएच-52, एनएच-09, रेल नेटवर्क व प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्रों से बेहतरीन कनेक्टिविटी की वजह से निवेशकों के लिए यह सबसे मुफीद जगह होगी। आईएमसी हिसार औद्योगिक विकास और निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण घटक साबित होगा जिससे उत्तर भारत में हरियाणा की पहचान एक अग्रणी औद्योगिक केंद्र के रूप में और मजबूत होगी। व्यवसाय-अनुकूल वातावरण के माध्यम से यह परियोजना घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करेगी। साथ ही मेक इन इंडिया पहल को बल देगी और भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान करेगी। समझौतों पर एनआईसीडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक रजत कुमार सैनी, हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार व हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक नरहरि सिंह बांगड़ ने हस्ताक्षर किए।