फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   High Court reprimands DM for eviction of daughter-in-law, quashes order, Court News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: बहू की बेदखली पर डीएम को फटकार, आदेश को हाईकोर्ट ने किया रद्द

विज्ञापन
-मामले को नए सिरे से निर्णय के लिए मैंटेनेंस ट्रिब्यूनल भेजने का आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट के बहू को घर से बेदखल करने के आदेश को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए कहा है कि मामला पहले एसडीएम-सह-मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल के समक्ष जाना चाहिए था। कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि वह मूल आवेदन एसडीएम-कम-मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल को स्थानांतरित करें, जो संबंधित कानूनों के तहत दोबारा निर्णय लेगा। कोर्ट ने सभी पक्षों को 26 नवंबर को मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।


याचिकाकर्ता बहू ने 30 मार्च 2022 के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें जिला मजिस्ट्रेट ने याचिकाकर्ता और उसके पति को घर खाली करने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि जिला मजिस्ट्रेट ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह आदेश दिया है। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 और हरियाणा भरण-पोषण माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक नियम, 2009 के तहत यह मामला एसडीएम-कम-मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल के पास जाना चाहिए था जबकि जिला मजिस्ट्रेट अपीलीय प्राधिकारी के रूप में कार्य करता है। सरकार के वकील ने भी इस बात से सहमति जताई कि आवेदन एसडीएम मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल के समक्ष दाखिल किया जाना चाहिए था। कोर्ट ने कहा कि इस चरण पर वह मामले के गुण-दोष पर नहीं जा रही है क्योंकि याचिकाकर्ता की मुख्य दलील में दम है। इसलिए, जिला मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द किया जाता है और उसे निर्देश दिया जाता है कि वह आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने पर आवेदन तुरंत एसडीएम मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल को भेजें। ट्रिब्यूनल को निर्देश दिया गया है कि वह सभी पक्षों को सुनने और नियमों का पालन करने के बाद मामले पर नया निर्णय दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed