फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   High court rejected ED plea to cancel bail of former CM Bhupinder Singh Hooda

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत: जमानत नहीं होगी रद्द, हाईकोर्ट ने खारिज की ईडी की याचिका

Wed, 26 Mar 2025 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Mar 2025 07:41 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने ईडी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें हुड्डा की जमानत याचिका को रद्द करने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
High court rejected ED plea to cancel bail of former CM Bhupinder Singh Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, हरियाणा - फोटो : ANI

विस्तार

पंचकूला के औद्योगिक प्लाट आवंटन मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य को मिली जमानत रद्द करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश से हुड्डा को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


ईडी ने याचिका में पंचकूला ईडी कोर्ट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी गई नियमित जमानत के मार्च 2021 के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। ईडी के अनुसार जमानत के लिए तय शर्त का सही पालन नहीं किया गया। हाईकोर्ट के समक्ष याचिका में ईडी ने हुड्डा व अन्य की जमानत को इस आधार पर रद्द करने की मांग की थी कि हुड्डा को जमानत देने का आदेश रिकार्ड में उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों को अनदेखा कर पारित किया गया। याचिका के अनुसार विशेष अदालत ने हुड्डा को जमानत देने में गंभीर त्रुटि की है। उन्हें केवल इस आधार पर जमानत दे दी गई कि वह जांच में शामिल हुए थे और जांच एजेंसी ने पीएमएलए अधिनियम की धारा 19 को लागू कर गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन


विशेष अदालत इस तथ्य को देखने में विफल रही कि हुड्डा प्रभावशाली व्यक्ति हैं। ऐसे में गवाहों व सबूतों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा हुड्डा के भागने की भी आशंका है। इस मामले में ईडी ने हुड्डा, कुछ नौकरशाहों और उन सभी आवंटियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन्हें हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते औद्योगिक भूखंड दिए गए थे। यह मामला हरियाणा के पंचकूला में 14 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन से संबंधित है। आरोप के अनुसार आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि के बाद पात्रता मानदंड में गलत तरीके से बदलाव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed