फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HERC will soon get a new member, the selection committee sent two names

Chandigarh-Haryana News: एचईआरसी को जल्द मिलेगा एक नया सदस्य, चयन समिति ने दो नाम भेजा

विज्ञापन
- सदस्य पद के लिए करीब 63 आवेदन आएं, अब मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (एचईआरसी) में लंबे समय के खाली चल रहे एक सदस्य की जल्द नियुक्ति हो सकती है। इस संंबंध में गठित चयन समिति ने प्रक्रिया पूरी करते हुए दो नाम मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास भेज दिए हैं। अब इस पर अंतिम फैसला सीएम लेंगे। इस पद के लिए करीब 63 आवेदन आए हैं। यह पद 28 मई 2024 से खाली है। किसी सदस्य या अध्यक्ष के कार्यकाल खत्म होने के छह माह पहले ही नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करनी होती है। हालांकि, पूर्व सदस्य नरेश सरदाना का कार्यकाल 28 मई 2024 को समाप्त हो गया था। सरकार ने 2 जुलाई 2024 को पद के लिए विज्ञापन जारी किया और 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए थे। एचईआरसी में एक अध्यक्ष और दो सदस्य होते हैं। वर्तमान में सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल शर्मा आयोग के चेयरमैन हैं, जिन्होंने 2 फरवरी 2024 को पद संभाला था। उसी दिन मुकेश गर्ग ने दूसरे सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। जबकि, तीसरे सदस्य पद खाली चल रहा है। बिजली क्षेत्र के जानकार के मुताबिक आयोग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए समय पर नियुक्तियां बहुत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed