{"_id":"6809c99c0c6e132f1d06386c","slug":"haryana-state-level-gram-utthan-sammelan-organized-in-panchkula-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत जागृत योजना लाॅन्च, पैमानों पर खरी उतरने वाली पंचायतों को मिलेगा नकद इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत जागृत योजना लाॅन्च, पैमानों पर खरी उतरने वाली पंचायतों को मिलेगा नकद इनाम
Thu, 24 Apr 2025 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:52 PM IST
सार
सम्मेलन के दौरान हरियाणा सरकार ग्राम पंचायतों को कई सौगात देगी। साथ ही कई योजनाओं की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी कार्यक्रम में पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत जागृत योजना लाॅन्च कर दी गई है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी घोषणा की।
नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य पैमाने के तहत प्रथम आने वाली पंचायत को 51 लाख, द्वितीय स्थान वाली पंचायत को 31 लाख और तृतीय स्थान की पंचायत को 21 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।
सीएम के भाषण के बाद पंचकूला कार्यक्रम स्थल से उठ कर जब कई सरपंच जाने लगे तो नायब सिंह सैनी ने स्टेज से कहा कि आप कहां जा रहे हो, बिहार में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी का भाषण सुनना है सबको। आप गांव के मुख्य आदमी हो, आपको कहने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।
विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। स्पीकर हरविन्द्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी कार्यक्रम में मौजूद हैं। प्रदेश भर से सरपंच और पंचायतों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रख कर हुई।
सम्मेलन के दौरान हरियाणा सरकार ग्राम पंचायतों को कई सौगात देगी। साथ ही कई योजनाओं की घोषणा हो सकती है। इस सम्मेलन के दौरान ही, मुख्यमंत्री द्वारा मार्च महीने में पहचान किए गए 41,591 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा सरकार पंचायतों को कई सामाजिक जिम्मेदारी भी सौंपेंगी।