{"_id":"67111345e6b36043ba02c503","slug":"haryana-staff-selection-commission-released-group-c-and-d-recruitment-result-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ग्रुप सी व डी भर्ती रिजल्ट: 24 हजार युवाओं को मिली नौकरी, HSSC की वेबसाइट पर देखें परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ग्रुप सी व डी भर्ती रिजल्ट: 24 हजार युवाओं को मिली नौकरी, HSSC की वेबसाइट पर देखें परिणाम
Thu, 17 Oct 2024 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:08 PM IST
सार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 24 हजार अभ्यार्थियों का विभिन्न विभागों में हुआ चयन हुआ है।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। लगभग 24 हजार अभ्यार्थियों का विभिन्न विभागों में हुआ चयन हुआ है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभियार्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/Result पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी व डी विभिन्न पदों पर जारी भर्तियों के परिणाम वीरवार को घोषित कर दिए गए हैं। आयोग ने करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25500 व वहीं ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 व कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी। इन पदों पर कुल करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि हरियाणा में यह पहली बार होने जा रहा की एकसाथ इतने ज्यादा पदों और विभिन्न कैटेगरियों का रिजल्ट निकला है। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रेफरेंस की गई थी। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार उनकी सर्वोत्तम प्रेफरेंस दी गई है। अभ्यर्थियों का अधिकतम चयन हो इसके लिए आयोग की तरफ यह एक अनोखा कदम उठाया गया था।
विज्ञापन
चैयरमैन ने बताया कि इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीधे अधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/Result के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।