फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana recovered and returned five times more money to victims compared to the national average.

Chandigarh-Haryana News: साइबर ठगी...हरियाणा ने राष्ट्रीय औसत के मुकाबले पीड़ितों के पांच गुना ज्यादा पैसे लौटाए

विज्ञापन
साइबर अपराध के हॉटस्पॉट नूंह में पुलिस ने जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक 949 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को पैसे दिलाने और दूसरे राज्यों के साथ तालमेल में राज्य का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई 2026 तक सामने आए 14,731 साइबर अपराध मामलों में हरियाणा ने 38 प्रतिशत मामलों में पीड़ितों की धन वापसी कराई है। इस मामले में देश का औसत केवल 8 प्रतिशत है यानी हरियाणा में पैसे दिलाने की दर राष्ट्रीय औसत से करीब पांच गुना अधिक है। मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से अब तक साइबर ठगी के पीड़ितों को 2.51 करोड़ रुपये दिलाए जा चुके हैं।
अंतरराज्यीय साइबर अपराधों की जांच में भी हरियाणा पुलिस ने बेहतर काम किया है। दूसरे राज्यों से मिले 9,437 सहायता अनुरोधों में से 9,156 मामलों का निपटारा किया गया जो 97 प्रतिशत की सफलता दर है। साइबर ठगी रोकने के लिए शुरू की गई ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था के तहत एक लाख रुपये से अधिक की ठगी वाली शिकायतों को सीधे एफआईआर में बदला जा रहा है। अब तक 233 ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई हैं। साइबर अपराध के हॉटस्पॉट नूंह में पुलिस ने जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक 949 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और 491 स्वत: संज्ञान एफआईआर दर्ज कीं। इस दौरान 772 मोबाइल फोन और 1,481 सिम कार्ड बरामद किए गए।
विज्ञापन

हरियाणा में साइबर अपराध की जांच के लिए पुलिसकर्मियों को भी लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही आम लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि साइबर अपराध रोकने के लिए तकनीक, प्रशिक्षण और जनभागीदारी पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed