फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana member of Neeraj Faridpuria gang arrested Operation Trackdown succeeds

Haryana: 50 हजार के इनामी और नीरज फरीदपुरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ऑपरेशन ट्रैकडाउन में मिली सफलता

Mon, 10 Nov 2025 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:13 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक 161 कुख्यात और इनामी अपराधी शामिल हैं। इनके अलावा 994 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Haryana member of Neeraj Faridpuria gang arrested Operation Trackdown succeeds
हरियाणा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस के विशेष राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत आपराधिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 9 नवंबर को दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है, जबकि दूसरा नीरज फरीदपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है।

विज्ञापन

नीरज फरीदपुरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने नीरज फरीदपुरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य कुलदीप त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी, निवासी गुडासन, थाना तिगांव (फरीदाबाद) पर पहले से 12 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना शहर पलवल में दिनांक 22 जनवरी 2025 को दर्ज मुकदमा संख्या 34 में भा.न.स. की विभिन्न धाराओं के साथ 25-54-59 A. एक्ट के तहत केस दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुलदीप गैंग लीडर नीरज फरीदपुरिया के निर्देश पर गैंग सदस्यों को फंड और ठिकाना उपलब्ध कराता था, साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई में भी शामिल था। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को माननीय अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन पकड़ा गया

जिला यमुनानगर की अपराध शाखा-2 टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन पुत्र प्रवीन (निवासी जैनपुर, थाना लाडवा, कुरुक्षेत्र) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।


अमन पर 14 सितंबर 2025 की रात यमुनानगर के मॉडल टाउन इलाके में गोलीबारी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में मुकदमा संख्या 613 दर्ज है, जिसमें भा.न.स. की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

9 नवंबर को 226 गिरफ्तार, अब तक 994 अन्य अपराधी भी नपे

हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक 161 कुख्यात और इनामी अपराधी शामिल हैं। इनके अलावा 994 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केवल 8 नवंबर के दिन पूरे प्रदेश में विभिन्न टीमों ने 226 अपराधियों को धर दबोचा, जिनमें 51 वांछित और इनामी अपराधी तथा 175 अन्य आरोपी शामिल रहे।

अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा

हरियाणा पुलिस के महानिदेश ओपी सिंह के मुताबिक यह अभियान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या गैंग संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच और पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियों की संभावना है, जिससे अपराधियों में दहशत और आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed