फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana INLD to Stage Protest on June 1 Against Rising Fuel Prices

Haryana: ईंधन की बढ़ी कीमतों के विरोध में एक जून को प्रदर्शन करेगी इनेलो, केंद्र-राज्य सरकार को चेतावनी

Thu, 28 May 2026 03:32 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 28 May 2026 03:32 PM IST
सार

प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी सरकार को साफ चेतावनी दी कि 31 मई तक बढ़ी हुई कीमतें वापस न की गईं तो 1 जून को पूरे हरियाणा में इनेलो का ज़ोरदार और आक्रामक विरोध प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन इतना तीखा होगा कि बीजेपी सरकार को जनता की गुस्से भरी आवाज सुननी पड़ेगी और इस लूट को वापस लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
Haryana INLD to Stage Protest on June 1 Against Rising Fuel Prices
पत्रकारों से बात करते प्रो. संपत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी की केंद्र और हरियाणा सरकारों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता की जेब काटने वाली सबसे बड़ी लुटेरी सरकार साबित हुई है। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल में 7.50 रुपये प्रति लीटर, घरेलू गैस सिलेंडर में 110 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की मनमानी बढ़ोतरी न सिर्फ लूट है, बल्कि जनता के साथ खुली बर्बरता है। यह बात उन्होंने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर वीरवार को प्रेस वार्ता कर कही।
विज्ञापन


प्रो. संपत सिंह ने बीजेपी सरकार को साफ चेतावनी दी कि 31 मई तक बढ़ी हुई कीमतें वापस न की गईं तो 1 जून को पूरे हरियाणा में इनेलो का ज़ोरदार और आक्रामक विरोध प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन इतना तीखा होगा कि बीजेपी सरकार को जनता की गुस्से भरी आवाज सुननी पड़ेगी और इस लूट को वापस लेना पड़ेगा। इनेलो मांग करती है पेट्रोल, डीजल और गैस पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स तुरंत कम किए जाएं। निजी और सरकारी कंपनियों की मुनाफाखोरी पर तुरंत रोक लगाई जाए। कच्चे तेल की सस्ती कीमत का फायदा आम जनता, किसान, मजदूर, ट्रांसपोर्टर और मध्यम वर्ग तक पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. संपत सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पेट्रोलियम और गैस को राजनीतिक हथियार बना लिया है। जब चुनाव आते हैं तो कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल होने पर भी दाम नहीं बढ़ाए जाते, वोट लूट लिए जाते हैं। और जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे गिर जाने के बावजूद जनता की कमर तोड़ दी जाती है। यह बेहद घटिया और धोखेबाज राजनीति है।

बीजेपी की लूट का हिसाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने 2014-15 से 2025-26 के बीच पेट्रोलियम पर 75 लाख करोड़ रुपये की भारी लूट की। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अकेले पेट्रोल-डीजल पर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की। सरकारी तेल कंपनियों ने 10 लाख करोड़ और रिलायंस जैसी निजी कंपनियों ने 9 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। जनवरी से मार्च 2026 के बीच निजी तेल कंपनियों का मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़ गया।


प्रो. संपत सिंह ने कहा, बीजेपी ने 2014 में पेट्रोल-डीजल की महंगाई और रुपए के गिरने पर तत्कालीन सरकार पर तीखे हमले किए थे। आज वही बीजेपी पेट्रोल पर 33 रुपये और डीजल पर नौ गुना टैक्स वसूल रही है। यह डबल स्टैंडर्ड और जनता के साथ खुला धोखा है। उन्होंने आगे कहा कि आज मध्यम वर्ग और गरीब परिवार पेट्रोल-डीजल-गैस की आसमान छूती कीमतों के कारण जीने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवहन महंगा हो गया, खेती-किसानी महंगी हो गई, घरेलू खर्च बढ़ गए, फिर भी बीजेपी और उसकी सरकारी-अर्धसरकारी कंपनियां मुनाफे की लूट में मस्त हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed