{"_id":"687913746f180ec42c0d6dff","slug":"cet-candidates-will-travel-free-in-roadways-buses-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CET Exam: सीईटी अभ्यर्थियों की रोडवेज बसों में होगी निशुल्क यात्रा, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CET Exam: सीईटी अभ्यर्थियों की रोडवेज बसों में होगी निशुल्क यात्रा, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Thu, 17 Jul 2025 08:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:45 PM IST
सार
सीईटी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा देगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीईटी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार सीईटी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा देगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने यह बात पानीपत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार के साथ बैठक से पहले कही। उन्होंने यहां बैठक में हर विषय पर विस्तार से चर्चा की। 26 और 27 जुलाई को प्रदेश में सीईटी का एग्जाम है जिसके लिए 9200 बसों को बुक किया गया है। वहीं, करीब साढ़े 13 लाख अभ्यर्थी सीईटी का एग्जाम देंगे।
किसी भी अभ्यर्थी को नहीं होगी परेशानी
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा वीरवार को पानीपत के विश्राम गृह में जनता दरबार के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सीईटी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी समीक्षा बैठक ले चुके हैं। किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के चेयरमैन के साथ हर विषय पर बारीकी से चर्चा की है।
कांग्रेस पर बोला हमला
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस के जल्द ही सभी जिलों में कार्यकारिणी की घोषणा करने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई व्यक्ति आना नहीं चाहता। बड़े नेता यहां फैसले तक नहीं कर पा रहे। कांग्रेस अपनी नीतियों में फंसती जा रही है। कांग्रेस के लोगों ने आज तक टुकड़े करने की बात कही है जिस वजह से आमजन के दिलों व दिमाग पर नकारात्मक छाप कांग्रेस की बनी हुई है।
विज्ञापन
आम लोग भी कांग्रेस की नीतियों की चर्चा करते हैं। कांग्रेस का काम अच्छे को बुरा और बुरे को अच्छा बताना है। कांग्रेस का संगठन के विस्तार की तरफ कोई ध्यान नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को मजबूत बनाने के हर काम में कांग्रेस के नेता कमी निकालते हैं।
ये भी पढ़ें: मैं रैगिंग नहीं करूंगा: हरियाणा के कॉलेजों में देना होगा शपथ पत्र, दाखिले को लेकर छात्र जान लें नए नियम