फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet meeting today 26 agenda new industrial policy all update

Haryana Cabinet: मेक इन हरियाणा समेत 10 औद्योगिक नीतियां मंजूर, 5 लाख करोड़ का निवेश; दस लाख रोजगार के अवसर

Mon, 18 May 2026 11:15 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 18 May 2026 11:15 AM IST
सार

मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 अब राज्य की मुख्य औद्योगिक नीति होगी। यह पुरानी हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति 2020 की जगह लेगी। नई नीति में पुरानी ए, बी, सी और डी ब्लॉक व्यवस्था खत्म कर नई श्रेणियां बनाई गई हैं। इससे राज्य के हर इलाके में उद्योग लगाने को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Haryana Cabinet meeting today 26 agenda new industrial policy all update
हरियाणा कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को मेक इन हरियाणा समेत 10 नई औद्योगिक नीतियों को मंजूरी दी गई। नई औद्योगिक नीतियों के तहत सरकार ने दावा किया है कि इसके जरिये अगले पांच वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा, 10 लाख नए रोजगार पैदा होंगे और हरियाणा का निर्यात बढ़ेगा। नई नीतियों में उद्योगों के साथ आईटी, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, डेटा सेंटर, एग्री बिजनेस और ग्रीन इंडस्ट्री पर खास फोकस किया गया है। इन नीतियों की मंजूरी से सरकार की आठ बजट घोषणा भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन


मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 अब राज्य की मुख्य औद्योगिक नीति होगी। यह पुरानी हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति 2020 की जगह लेगी। नई नीति में पुरानी ए, बी, सी और डी ब्लॉक व्यवस्था खत्म कर नई श्रेणियां बनाई गई हैं। इससे राज्य के हर इलाके में उद्योग लगाने को बढ़ावा मिलेगा। जिन क्षेत्रों में उद्योगों की ज्यादा जरूरत है, वहां कंपनियों को ज्यादा सुविधा और प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का कहना है कि अब औद्योगिक लाभ केवल कुछ इलाकों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे हरियाणा को इसका फायदा मिलेगा। नई नीति में उद्योग लगाने वाले निवेशकों को पूंजीगत सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


सरकार उद्योगों को 30 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति देगी। बड़ी कंपनियों को यह लाभ 7 साल, मेगा प्रोजेक्ट को 10 साल और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट को 12 साल तक मिलेगा। बड़ी इकाइयों को 5 से 20 प्रतिशत तक और प्राइम या फोकस क्षेत्रों में मेगा व अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को 30 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी मिलेगी। स्टाम्प ड्यूटी में भी 30 से 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेक इन हरियाणा में ये किए गए प्रावधान

अब हरियाणा के स्थानीय कर्मचारियों को नौकरी देने वाली कंपनियों को प्रति कर्मचारी हर साल 1 लाख रुपये तक की सहायता 10 साल तक मिलेगी। पहले यह राशि 48 हजार रुपये थी।
महिलाओं, अनुसूचित जाति, दिव्यांगजन, अग्निवीर और पूर्व सैनिकों के लिए यह सहायता बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये तक कर दी गई है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल के जरिए भर्ती करने वाली इकाइयों को 5 साल तक नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के ईपीएफ योगदान का 100% रिफंड मिलेगा। सरकार ने निवेशकों को समय पर भुगतान देने की व्यवस्था भी की है। 1 अप्रैल 2026 से यदि भुगतान में देरी हुई तो 8 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा 7 कार्य दिवस में और बाकी राशि 45 दिनों में जारी की जाएगी।

45 कार्य दिवस में भू उपयोग संबंधी मिलेगी मंजूरी

नई व्यवस्था में भूमि व्यवहार्यता प्रमाण पत्र के जरिए 45 कार्य दिवस में जमीन के मालिकाना हक, भू-उपयोग और जरूरी मंजूरियों की जानकारी दी जाएगी। सरकार ने निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन भी रखा है। इन नीतियों को अंतिम रूप देने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन तक उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान 100 से ज्यादा सुझाव मिले, जिनमें से अधिकतर को नई नीतियों में शामिल किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग बढ़ेंगे, बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर
इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग नीति 2026 मंजूर। 
आईएमटी सोहना में 500 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर। 
कंपनियों को 200 करोड़ तक की मदद
हरियाणा में बने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। 
20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक की पूंजीगत सहायता दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति यूनिट 200 करोड़ रुपये होगी।
50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की परिचालन सहायता भी दी जाएगी जिसकी अधिकतम सीमा प्रति वर्ष 20 करोड़ रुपये होगी। सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए भी एक अलग पॉलिसी तैयार की जा रही है।
मेडिकल डिवाइस सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश लाएगी सरकार
फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज विनिर्माण नीति को मिली मंजूरी। दवा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश लाएगी सरकार।
नीति में महिलाओं को रात की पाली में काम करने की अनुमति। इस सेक्टर की इकाइयों को अनिवार्य सेवाएं घोषित किया जाएगा और दवा फॉर्मूलेशन को फास्ट-ट्रैक मंजूरियां मिलेंगी।
योग्य यूनिट्स को 20 से 30 प्रतिशत तक की पूंजीगत सहायता मिलेगी (जो प्रति यूनिट अधिकतम 200 करोड़ रुपये तक हो सकती है) और 50 से 80 प्रतिशत तक की परिचालन सहायता मिलेगी (जो प्रति वर्ष अधिकतम 20 करोड़ रुपये तक हो सकती है)।
खिलौना एवं खेल उपकरण विनिर्माण नीति को मंजूरी। 
स्मार्ट और ईको-फ्रेंडली खिलौना उद्योग में 5000 करोड़ के निवेश का खाका
युवाओं के लिए खुलेंगे 25,000 नौकरियों के रास्ते। 
साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) पर आधारित स्मार्ट खिलौनों और हाई-वैल्यू स्पोर्ट्स सामान के निर्माण पर फोकस
एमएसएमई की भागीदारी बढ़ाने के लिए यूनिट्स को 30% तक की कैपिटल असिस्टेंस (अधिकतम 50 करोड़ रुपये) दी जाएगी।
पांच वर्षों के लिए सालाना 3 करोड़ रुपये तक की ऑपरेशनल मदद का प्रावधान।
ई-कचरे से ग्रीन जॉब्स पैदा करेगा हरियाणा
हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट रीसाइक्लिंग पॉलिसी 2026 पास, पुराने गैजेट्स से बनेगा नई पीढ़ी के उपकरणों का कच्चा माल
रीसाइक्लिंग यूनिट्स को मिलेगी 25 करोड़ तक की पूंजीगत सहायता। हरियाणा में रजिस्टर्ड रीसाइक्लिंग यूनिट्स को सरकारी खरीद में प्राथमिकता मिलेगी।
कंपनियों को 25 करोड़ रुपये तक की पूंजी सहायता और 5 साल तक हर साल 2 करोड़ रुपये तक संचालन के लिए मदद दी जाएगी।


गुरुग्राम को दुनिया की जीसीसी कैपिटल बनाने की तैयारी

हरियाणा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स पॉलिसी 2026 मंजूर। 
कंपनियों को हर साल मिलेगी 15 करोड़ की मदद
देश के कुल 1,700 जीसीसी में से 270 से अधिक पहले ही हरियाणा में सक्रिय। 
अब 100 से अधिक नए ग्लोबल सेंटर्स लाने का लक्ष्य।
गुरुग्राम में एक समर्पित सिंगल-विंडो डेस्क, इन्वेस्टर मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म और एडवाइजरी काउंसिल बनाई जाएगी।
नई आने वाली बड़ी वैश्विक कंपनियों को 5 से 9 वर्षों के लिए सालाना 15 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
गुरुग्राम में ग्लोबल एआई सेंटर, पंचकूला में एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी
हरियाणा आईटी/आईटीईएस, एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज नीति को मंजूरी
50,000 से अधिक लोगों को दी जाएगी ट्रेनिंग
राज्य में तीन उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस) बनाए जाएंगे। इनमें से प्रत्येक को 10 करोड़ रुपये तक की पूंजी सहायता और हर साल 2 करोड़ रुपये तक संचालन के लिए मदद दी जाएगी।
क्रिएटिव सेक्टर के जरिए 2030 तक रोजगार के मौके बनाने की तैयारी
एनिमेशन, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर के लिए हरियाणा की नई नीति को हरी झंडी
राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के सहयोग से बनेंगे 3 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, स्टूडियो और कंटेंट क्रिएशन को मिलेगी 50 करोड़ तक की मदद
विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और एक्सटेंडेड रियलिटी में काम करने वाली इकाइयों को 20% से 30% तक की पूंजी सहायता दी जाएगी।
हाइपर डाटा सेंटर्स को मिलेगी 25 करोड़ तक की सहायता
नई डाटा सेंटर पॉलिसी मंजूर, एफएआर में 500% तक की छूट और डुअल ग्रिड बिजली सप्लाई का भरोसा
एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और 5जी सेवाओं के लिए मजबूत डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर जोर
10 मेगावाट से ज्यादा क्षमता वाले बड़े डेटा सेंटर्स को 25 करोड़ रुपये तक की पूंजी सहायता और हर साल 8 करोड़ रुपये तक संचालन के लिए मदद दी जाएगी।
डेटा सेंटर पार्कों को लिए गए कर्ज पर 5% तक ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी।

किसानों की आय बढ़ाने को कृषि व्यवसाय नीति मंजूर

हरियाणा एग्री बिजनेस एंड एग्रो प्रोसेसिंग पॉलिसी को मिली मंजूरी। 
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में आएगा 5000 करोड़ का निवेश। फसलों की बर्बादी रुकेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे कोल्ड चेन, फूड पार्क और टेस्टिंग लैब, महिलाओं और एससी उद्यमियों को विशेष रियायतें
ग्रामीण क्षेत्रों में 30,000 नए रोजगार पैदा करने का लक्ष्य। फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में नई तकनीक व कौशल विकास के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। विदेशी निवेशकों के साथ जॉइंट वेंचर को भी प्रोत्साहन
उद्योग नीतियों के साझा प्रोत्साहन ढांचा
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर उद्योगों को 10 साल तक प्रति कर्मचारी 1 लाख रुपये सालाना सब्सिडी मिलेगी, जबकि महिला, एससी, दिव्यांग, अग्निवीर और पूर्व सैनिकों के लिए यह 1.20 लाख रुपये होगी।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल से भर्ती करने वाली इकाइयों को 5 साल तक नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के ईपीएफ का 100% रिफंड मिलेगा।
घरेलू इकाइयों को राज्य में स्थानांतरित करने पर 5 करोड़ रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय इकाइयों को 10 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
घरेलू पेटेंट के व्यावसायीकरण पर 50 लाख रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय पेटेंट पर 1 करोड़ रुपये तक की मदद मिलेगी।
केंद्र की पीएलआई योजना का लाभ लेने वाले उद्योग 50% स्टेट टॉप-अप का विकल्प चुन सकते हैं।
प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क डेवलपर्स को कैपिटल सब्सिडी या नेट एसजीएसटी रिफंड में से एक विकल्प मिलेगा और प्रति पार्क अधिकतम 45 करोड़ रुपये तक स्टाम्प ड्यूटी रिफंड दिया जाएगा।
मौजूदा उद्योगों के विस्तार के लिए पात्रता सीमा आसान कर फिक्स्ड कैपिटल इन्वेस्टमेंट का 25% तय किया गया है और जॉब रेडीनेस प्रोग्राम की अवधि 6 महीने कर दी गई है।
इन सभी प्रावधानों का उद्देश्य ग्रीन इंडस्ट्री, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, निर्यात बढ़ाना और हरियाणा को निवेश, रोजगार और नवाचार में अग्रणी राज्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed