फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Budget Session from 7th to 25th March budget presented on 13th March

Haryana Budget Session: सात से 25 मार्च तक चलेगा सत्र, सीएम नायब सैनी इस दिन पेश करेंगे बजट

Fri, 28 Feb 2025 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 19 दिन चलेगा। इनमें से 10 दिन अवकाश रहेगा। सीएम नायब सैनी बताैर वित्तमंत्री पहली बार बजट पेश करेंगे। 

विज्ञापन
Haryana Budget Session from 7th to 25th March budget presented on 13th March
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का संभावित कार्यक्रम जारी हो गया है। बजट सत्र सात से 25 मार्च तक चलेगा। होली से एक दिन पहले 13 मार्च को बजट पेश होगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बजट सत्र की तारीखों पर अंतिम मुहर लगेगी।

विज्ञापन


संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 8 और 9 मार्च को अवकाश रहेगा। 10 से 12 मार्च तक अभिभाषण पर चर्चा होगी, 13 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री पहली बार 2025-26 का बजट पेश करेंगे। 14 से 16 मार्च तक अवकाश रहेगा। 17 और 18 मार्च को बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 19, 20 और 21 को कोई सिटिंग नहीं होगी।22 और 23 मार्च को शनिवार रविवार का अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


24 मार्च को सीएम बजट अनुमानों पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। 25 मार्च को कई विधायी कार्य होंगे। बजट सत्र की अवधि पर अंतिम मुहर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed