{"_id":"67d78ad18a31e821780f5932","slug":"haryana-budget-2025-naib-saini-all-update-news-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget: सीएम नायब सैनी आज पेश करेंगे अपना पहला बजट, नारी शक्ति को होगा वंदन...इन घोषणाओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget: सीएम नायब सैनी आज पेश करेंगे अपना पहला बजट, नारी शक्ति को होगा वंदन...इन घोषणाओं पर नजर
Mon, 17 Mar 2025 08:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:10 AM IST
सार
नायब सैनी सरकार का बजट इस बार करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। बजट के केंद्र बिंदु पर औद्योगिक विकास रहने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई बार इसके संकेत दे चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा का बजट आज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री सोमवार दोपहर दो बजे अपना पहला बजट पेश करेंगे। इस बजट पर राज्य की सभी महिलाओं की उम्मीदें व नजरें टिकी हैं।
नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सीएम सैनी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा कर सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट में करीब 10-12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Haryana Assembly: सीएम नायब सैनी का बड़ा एलान, मई में होगा CET, नशे को लेकर विपक्ष को दिया जवाब
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी केंद्र सरकार की तर्ज पर गरीब, युवा, अंत्योदय और नारी (जीवाईएएन-ज्ञान) वर्ग को आगे बढ़ाने फोकस करते हुए बजट पेश करेंगे। साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के और मजबूत करने के लिए खजाना खोलेंगे। बताया जा रहा है कि बजट में वह किसानों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री फसल विविधिकरण व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सौगात मिलने की बड़ी उम्मीद है। धान छोड़कर दूसरी फसलें उगाने वाले किसानों को अभी सरकार सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देती है। यह राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये की जा सकती है। पराली न जलाने वाले किसानों का भी अनुदान बढ़ाए जाने का एलान संभव है। बजट के दौरान सीएम नए वित्त वर्ष में गरीबों को एक लाख मकान देने की भी घोषणा कर सकते हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच लाख मकान बनाने का वादा किया था।
हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के प्रयास बजट में दिख सकते हैं। सीएम सैनी अपने पहले बजट में खरखौदा की तर्ज पर कुछ आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन) का एलान कर सकते हैं। नायब सिंह के पिटारे से छोटे और मध्यम उद्योगों को कुछ रियायत मिलने की उम्मीद है। स्टार्टअप की नई नीति का भी बजट में एलान किया जा सकता है।

Trending Videos
युवाओं के लिए बहुत कुछ होने वाला है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पहले बजट में युवाओं को बहुत कुछ देने का मन बनाया हुआ है। नौकरियां बड़ा मुद्दा है। ऐसे में नई नौकरियों का एलान संभव है। साथ ही युवाओं को कौशल में निपुण बनाने के लिए नए आईटीआई की घोषणा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का भी एलान सीएम कर सकते हैं। मेडिकल व इंजीनियरिंग करने वाले ओबीसी व एससी जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की भी घोषणा संभव है।बढ़ता गया खर्च
साल अनुमानित बजट (रुपये में)2020-21 142343 करोड़
2021-22 155645 करोड़
2022-23 177255 करोड़
2023-24 183950 करोड़
2024-25 189876 करोड़