फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CET will be held in May CM Nayab Saini announced in assembly session

Haryana Assembly: सीएम नायब सैनी का बड़ा एलान, मई में होगा CET, नशे को लेकर विपक्ष को दिया जवाब

Thu, 13 Mar 2025 01:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

हरियाणा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) मई में आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
CET will be held in May CM Nayab Saini announced in assembly session
सत्र के दौरान सीएम नायब सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने बड़े एलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) मई में आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता को किसी से घबराने की जरूरत नहीं है। हर नागरिक को सुरक्षा देना हमारा दायित्व है। साइबर क्राइम पर सरकार की नजर है। 

विज्ञापन


नशे को लेकर विपक्ष की तरफ से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नशे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। नशे से पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। नशे के कारोबारियों का भी इलाज कर रहे हैं। क्रॉस बॉर्डर नशे पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध चल रहा है। युवाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का काला कारोबार करने वालों की 53 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की जा चुकी है। तस्करों की संपत्तियां नष्ट की गई हैं। मानस पोर्टल के तहत नशे पर रोक लगाई जा रही है। हमने करीब 7530 युवाओं को नशे की लत से बाहर निकाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में टीचर्स के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कॉलेज में लेक्चरर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा अलग से मेवात का कैडर बनाया गया है। वहीं अब खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed