फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP formed election management committee for civic elections

Haryana: भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए बनाई चुनाव प्रबंधन समिति, दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 21 Feb 2025 07:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 07:41 PM IST
सार

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है।चुनाव को जीतने के लिए पार्टी की तरफ से मजबूत किलेबंदी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Haryana BJP formed election management committee for civic elections
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP

विस्तार

भाजपा ने निकाय चुनाव को जीतने के लिए मजबूत किलेबंदी शुरू कर दी है। इसके साथ ही गुटबाजी की कोई संभावना न रहे, इसके लिए धुर विरोधी नेताओं को एक साथ जिम्मेदारी देकर संयोजक बनाया है। फरीदाबाद नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व मंत्री राजेश नागर को संयोजक नियुक्त किया है। वहीं, हिसार नगर निगम के लिए सांसद नवीन जिंदल व पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता को संयोजक लगाया गया है। विधानसभा चुनाव में जिंदल की मां सावित्री जिंदल व डा. कमल गुप्ता आमने-सामने थे। करनाल नगर निगम के लिए मंत्री महिपाल ढांडा व विधायक जगमोहन आनंद, पानीपत नगर निगम के लिए कृष्ण लाल पंवार व विधायक प्रमोद विज को संयोजक नियुक्त किया है।

विज्ञापन

रोहतक नगर निगम में भी एक दूसरे धुर-विरोधी नेताओं को एक साथ संयोजक नियुक्त किया गया है। रोहतक की जिम्मेदारी मंत्री डा. अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को दी गई है। वहीं, अंबाला नगर निगम के लिए मंत्री अनिल विज व पूर्व मंत्री असीम गोयल को एक साथ संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों के बीच भी छत्तीस का आंकड़ा है। सोनीपत नगर निगम के लिए डा. कृष्ण मिड्ढा व निखिल मदान, यमुना नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर व घनश्याम दास अरोड़ा, गुरुग्राम नगर निगम के लिए मंत्री राव नरबीर सिंह व विधायक मुकेश शर्मा, मानेसर नगर निगम के लिए मंत्री आरती राव व पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, पटौदी नगर परिषद के लिए विधायक बिमला चौधरी, सिरसा नगर परिषद के लिए मंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, थानेसर नगर परिषद के लिए सांसद नवीन जिंदल व पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, अंबाला सदर नगर परिषद मंत्री अनिल विज, सोहाना नगर परिषद के लिए मंत्री गौरव गौतम व विधायक तेजपाल तंवर, बराड़ा नगर पालिका के लिए संतोष सारवान, बवानीखेड़ा नगर पालिका के लिए कपूर सिंह बाल्मीकि, जाखल नगर पालिका के लिए पूर्व मंत्री बिशम्बर बाल्मीकि, जुलाना नगर पालिका के लिए कैप्टन योगेश बैरागी को, पुंडरी नगर पालिका के लिए विधायक सतपाल जांबा, कलायत नगर पालिका के लिए कमलेश ढांडा, सीवन नगर पालिका के लिए कुलवंत बाजीगर, इंद्री नगर पालिका के लिए विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी नगर पालिका के लिए विधायक भगवानदास कबीरपंथी, हथीन नगर पालिका के लिए मंत्री गौरव गौतम व हरेंद्र रामरतन, खरखौदा नगर पालिका के लिए पवन खरखौदा, रादौर नगर पालिका के लिए मंत्री श्याम सिंह राणा, असंध नगर पालिका के लिए योगेंद्र राणा, इस्माइलाबाद नगर पालिका के लिए जयभगवान शर्मा डीडी को संयोजक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed