फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former Finance Minister of Haryana Prof. Sampat Singh press conference

Haryana: पूर्व वित्त मंत्री का आरोप-22 राज्य विद्यालय 3 वर्षों में 6,625.82 करोड़ के कर्ज में डूबे

Thu, 27 Feb 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:48 PM IST
सार

प्रो. संपत सिंह ने कहा कि 22 राज्य विद्यालय पिछले तीन वर्षों में कुल 6,625.82 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूब गए हैं। अनुसंधान, शिक्षण और विस्तार पर व्यय को पूरा करने के लिए राज्य विश्वविद्यालयों को सहायता अनुदान को ऋण में बदलने के हरियाणा सरकार के फैसले के कारण भारी कर्ज हुआ।

विज्ञापन
Former Finance Minister of Haryana Prof. Sampat Singh press conference
प्रो. संपत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रो. संपत सिंह ने वीरवार को हरियाणा के 22 राज्य विश्वविद्यालय पर कर्ज सहित अन्य मुद्दों पर सरकार पर सवाल उठाया है। 
विज्ञापन


सेक्टर 9 प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ये 22 राज्य विद्यालय पिछले तीन वर्षों में कुल 6,625.82 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूब गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसंधान, शिक्षण और विस्तार पर व्यय को पूरा करने के लिए राज्य विश्वविद्यालयों को सहायता अनुदान को ऋण में बदलने के हरियाणा सरकार के फैसले के कारण भारी कर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि ये विश्वविद्यालय पहले ही इन ऋणों से 5,416.07 करोड़ खर्च कर चुके हैं, शेष राशि का उपयोग चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक किए जाने की उम्मीद है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि 29 अप्रैल, 2022 को, हरियाणा सरकार ने अनुदान बंद कर करके वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए 10 राज्य विश्वविद्यालयों को 147.75 करोड़ ऋण के रूप में देने का फैसला किया। इससे अकादमिक क्षेत्रों में व्यापक विरोध शुरू हो गया, जिससे सरकार को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इसके बाद बढ़ती आलोचना के बीच, सरकार ने 12 मई, 2022 को एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें कहा गया कि 147.75 करोड़ रुपये वास्तव में अनुदान सहायता थी।

हालांकि, संपत सिंह ने बताया कि इस आश्वासन के बावजूद, सरकार ने सहायता अनुदान को ऋण में परिवर्तित करना जारी रखा। 2022-23 की पहली दो तिमाहियों के लिए अनुदान जारी करने के बाद, बाद के संवितरणों को स्पष्ट रूप से ऋण के बजाय 'गैर-आवर्ती व्यय' के लिए धन के रूप में अंकित किया गया था।

फिर भी, आधिकारिक अधिसूचना ने यह स्पष्ट कर दिया कि ये धनराशि वित्तीय हेड 6202 के डेबिट योग्य थी यानी शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के लिए ऋण। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वित्तीय हेड 6202 ऋण से संबंधित है, जबकि वित्तीय हेड 2202 सहायता अनुदान के लिए है, जिससे यह साबित होता है कि धनराशि वास्तव में ऋण थी न कि अनुदान।

सरकार ने अपना रूख मजबूत करने के लिए 28 मई, 2023 को एक आदेश जारी करके विश्वविद्यालयों को अपना वित्त स्वयं उत्पन्न करने और सरकार पर निर्भरता कम करने का निर्देश दिया। इसने विश्वविद्यालयों से पूर्व छात्रों, सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी), सार्वजनिक-निजी भागीदारी, अनुसंधान अनुदान, पेटेंट और अतिरिक्त भूमि के व्यावसायिक उपयोग से धन जुटाने के लिए कहा। हालाँकि, विरोध का सामना करते हुए, सरकार ने अपने बचाव के लिए 23 जून, 2023 को आदेश वापस ले लिया।

उन्होनें कहा कि तब से, विश्वविद्यालयों को सरकार केवल ऋण ही दे रही है। इस तथ्य की पुष्टि आधिकारिक रिकॉर्ड से होती है, जिसमें 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की योजना योजनाओं के लिए विभाग-वार बजट स्थिति रिपोर्ट भी शामिल है।

प्रो सम्पत सिंह जो राजनीति में आने से पहले कॉलेज में शिक्षक थे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य विश्वविद्यालयों को वित्तीय सहायता बंद करने पर उतारू है, जिसके बाद ये या ता बंद हो जाएंगे या प्राईवेट सेक्टर को सौंप दिए जाएगें। यदि ऐसा हुआ तो निम्न व मध्यम वर्ग के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वंचित होंगे क्योंकि उनके पास निजी विश्वविद्यालयों का खर्च उठाने के साधन नहीं है।

 
उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षकों, छात्रों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से आगे बढ़ने और राज्य विश्वविद्यालयों के भविष्य के लिए लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed