फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM reached Kurukshetra: flagged off Tiranga Yatra, said- our soldiers forced Pakistan to kneel down

कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम: तिरंगा यात्रा को किया रवाना, बोले-हमारे सैनिकों ने पाक को घुटने टेकने पर किया मजबूर

Sat, 17 May 2025 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 May 2025 12:29 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरे देश में संदेश जा रहा है कि यहां कण-कण में देशभक्ति है। हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां गांव-गांव के जवान वीरता की मिशाल है।

विज्ञापन
CM reached Kurukshetra: flagged off Tiranga Yatra, said- our soldiers forced Pakistan to kneel down
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे जाबांज सैनिकों को पूरा देश नमन कर रहा है। इन सैनिकों के हाथों देश पूरी तरह से सुरक्षित है और आतंकवाद व पाकिस्तान यहां अशांति फैलाने की अब हिमाकत नहीं कर पाएंगे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे आज शनिवार को गांव बुहावी पहुंचे थे, जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा को रवाना किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर युद्व नहीं था बल्कि यह पहलगाम जैसी आंतकी घटना का करारा जवाब था। भारत का यही साहस ही नए भारत की पहचान है। यहीं देश का आत्मविश्वास है। इस ऑपरेशन ने दिखा दिया है कि पूरा देश एकजुट है और ऐसे में किसी की हिम्मत नहीं है, जो हमारे देश की ओर आंख उठाकर देख सके। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है, जो जवाब देना जानता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरे देश में संदेश जा रहा है कि यहां कण-कण में देशभक्ति है। हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां गांव-गांव के जवान वीरता की मिशाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ओर आंख उठाकर देखने वाले पाकिस्तान व आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। सिंधु जल समझौता रद्द करना भी बड़ा कदम था तो वहीं पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा खत्म कर उन्हें वापस भेजने का भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed