फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Education Department's instructions on the needs of foundation centers

Chandigarh-Haryana News: बुनियाद केंद्रों की जरूरतों पर शिक्षा विभाग का निर्देश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बुनियाद केंद्रों से जुड़ी जरूरतों को लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी बुनियाद केंद्रों के प्रभारी और डीडीओ (ड्रॉइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर) अपनी मांगें ऑनलाइन भेजेंगे।

इन मांगों में प्रिंटर, छोटे मरम्मत कार्य, कार्यालय खर्च और अन्य आवश्यक सामान शामिल होंगे। इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को यह फॉर्म 29 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे तक भरना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर जानकारी भेजना जरूरी है ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
विज्ञापन


इस आदेश की प्रति निदेशक माध्यमिक शिक्षा, संयुक्त निदेशक (एमएसएस) और राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को भी सूचना व आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। यह आदेश सहायक निदेशक (शैक्षणिक प्रकोष्ठ) की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed