फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dr. Vijay Kumar became the Vice Chancellor of CDLU.

Chandigarh-Haryana News: सीडीएलयू के कुलपति बने डाॅ. विजय कुमार

विज्ञापन
प्रो. नरसीराम बिश्नोई की जगह लेंगे, एक दिन पहले जजपा ने बिश्नोई पर लगाए थे गंभीर आरोप
विज्ञापन

चंडीगढ़। सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति डाॅ. विजय कुमार होंगे। वह इसी विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डाॅ. कुमार की नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की है।

अभी तक गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. नरसीराम बिश्नोई के पास सीडीएलयू के कुलपति का कार्यभार था। नए कुलपति की नियुक्ति से एक दिन पहले जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रो. नरसीराम पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि प्रो. बिश्नोई विश्वविद्यालय में मनमर्जी से पुराने कर्मचारियों को हटाकर अपने करीबियों को समायोजित करने में लगे हैं। सीडीएलयू में हॉस्टल वार्डन के तौर पर कार्य करने वाली दो महिला कर्मचारियों को बिना किसी वजह के हटा दिया गया, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक किसी स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं होने तक उन्हें नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने वीसी को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed