फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Despite monitoring, 282 abortions in 13 districts, report sought.

Chandigarh-Haryana News: निगरानी के बावजूद 13 जिलों में 282 गर्भपात, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
गर्भपात के कारणों की खोजबीन शुरू, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगामी कार्रवाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। जिन गर्भवती महिलाओं की पहले से ही एक या उससे ज्यादा बेटियां हैं, उन पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की थी। इसके बावजूद 13 जिलों की 282 गर्भवती महिलाओं ने गर्भपात करा दिया है। ऐसे में अब इसके लिए जिम्मेदार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा गया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये गर्भपात लिंग के आधार किए गए हैं या फिर अन्य कारण थे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अगली कार्रवाई कर सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले कुछ महीने में करीब ढाई हजार गर्भपात हुए हैं। इनमें गर्भनिरोधक की विफलता, जच्चा का स्वास्थ्य खराब होना समेत अन्य कारण शामिल हैं। इनमें 282 ऐसे मामले थे, जिनकी निगरानी के लिए विशेष तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के पास जिन 13 जिलों की रिपोर्ट पहुंची हैं, उनमें जींद में 57, भिवानी में 9, फरीदाबाद में 14, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 9, पंचकूला में 6, हिसार में 43, झज्जर में 12, करनाल में 57, पानीपत में 10, रेवाड़ी में दस, सिरसा में 20 और यमुनानगर में 28 गर्भपात शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, सिविल सर्जन को गर्भपात के कारण जानने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


लिंगानुपात में गुरुग्राम का प्रदर्शन सबसे खराब

जनवरी से मई तक जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) में गुरुग्राम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। गुरुग्राम में लिंगानुपात 855 दर्ज किया गया है। वहीं, पंचकूला ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। पंचकूला का लिंगानुपात 975 रिकॉर्ड किया गया है। पंचकूला में इस समयावधि के दौरान 2,298 लड़कों के मुकाबले 2,240 लड़कियों का जन्म हुआ। वहीं, फतेहाबाद में 970, यमुनानगर में 940, कुरुक्षेत्र में 933, नूंह में 932, फरीदाबाद 898, पलवल 874, रोहतक 883, चरखी दादरी 859, कैथल में 870, सोनीपत 899, अंबाला में 900, भिवानी में 914, हिसार में 913, पानीपत में 911, महेंद्रगढ़ में 902, रेवाड़ी में 903 दर्ज किया गया था। पिछले दिनों एससीएस सुधीर राजपाल ने उन इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए थे, जिसमें लिंगानुपात कम दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed