{"_id":"68d45b72e2dc806e700fd62d","slug":"demand-raised-for-increase-in-designation-and-honorarium-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-827322-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पदनाम व मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पदनाम व मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। एलसीएलओ-सीपीएलओ कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चंडीगढ़ में कबीर कुटीर में सीएम के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजेश सिंधू से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को लेकर चर्चा की।
यूनियन ने पदनाम बदलकर की गई नियुक्तियों को धोखा करार दिया। कहा कि एलसीएलओ को सीपीएलओ का ही पदनाम दिया जाए और मानदेय में वृद्धि की जाए।
यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार द्वारा निकाला गया विज्ञापन सीपीएलओ (क्रीड़ पंचायत लोकल ऑपरेटर) के पदों के लिए था। बाद में एलसीएलओ पदनाम कर दिया।
इस बदलाव से न तो उन्हें कोई वेतन मिल रहा है और न ही कोई काम। सीपीएलओ को भी मात्र 6000 रुपये मानदेय मिल रहा है जो न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। ब्यूरो