फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Case filed in Kasauli court against Haryana BJP state president Mohan Lal Badoli and singer Rocky Mittal

बड़ौली और रॉकी की बढ़ी मुश्किल: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक पर कसौली कोर्ट में चलेगा मुकदमा, याचिका मंजूर

Tue, 15 Jul 2025 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोलन Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Jul 2025 08:28 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ केस चलेगा। हिमाचल प्रदेश के सोलन के कसौली कोर्ट में दोनों के खिलाफ यह केस चलेगा। 

विज्ञापन
Case filed in Kasauli court against Haryana BJP state president Mohan Lal Badoli and singer Rocky Mittal
मोहन लाल बडाैली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व गायक रॉकी मित्तल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दोनों के खिलाफ कोर्ट में फिर से मुकदमा चलेगा। सोलन के जिला एवं सत्र न्यायालय ने दुष्कर्म पीड़िता की याचिका को मंजूरी दे दी है। मामले की सुनवाई अब 30 जुलाई को कसौली कोर्ट में होगी। इसमें दुष्कर्म पीड़िता का पक्ष सुना जाएगा।

विज्ञापन


पीड़िता ने कसौली थाना पुलिस की तरफ से केस बंद करने को लेकर दी गई रिपोर्ट (क्लोजर रिपोर्ट) को चुनौती देते हुए केस पर दोबारा विचार करने के लिए याचिका लगाई थी। महिला ने तर्क दिया था कि बिना उसका पक्ष सुने ही पुलिस ने केस में क्लोजर रिपोर्ट दे दी। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में कसौली पुलिस ने जांच के दौरान बड़ौली और मित्तल के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस बंद करने की अर्जी दी, जिसे कसौली कोर्ट ने 12 मार्च को स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला को बयान देने के लिए दो बार समन भेजे गए थे, लेकिन दोनों बार अलग-अलग पतों पर महिला ने समन प्राप्त नहीं किए। इसके बाद पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट सौंपी, जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए मामला बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
13 दिसंबर को महिला ने बड़ौली और मित्तल पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज करवाया था। महिला ने कसौली के एक होटल में दुष्कर्म होने की कही थी, जिसके बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस ने इस मामले में होटल कर्मियों समेत कई लोगों के बयान दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed