फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Construction of 75 new roads will begin during the Seva Pakhwada

Chandigarh-Haryana News: सेवा पखवाड़े के दाैरान 75 नई सड़कों का निर्माण होगा शुरू

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में सेवा पखवाड़े के दाैरान 75 नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत के कार्य शुरू होंगे। सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्य छह विभाग कराएंगे। 20 सितंबर को आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में किसी एक जिले में मुख्यमंत्री शामिल हाेंगे, जबकि शेष जिलों के कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसलिए 20 सितंबर से प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी की तरफ से अपने विभागों की 75 नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। पुरानी सड़कों की मरम्मत के कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंत्री गंगवा का कहना है कि इस अवधि में विश्रामगृहों में विशेष सफाई अभियान एवं पौधरोपण किया जाएगा। सभी सरकारी अस्पताल भवनों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मंत्री ने सभी विभागों से जल्द ही कार्यों की सूची मांगी है। अधिकारियों को यह भी हिदायत दी है कि नई सड़कें के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन सड़कों में पैचवर्क का कार्य होना है उनमें सड़क की सतह के बराबर ही पैचवर्क किया जाए ताकि सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed