{"_id":"6711d1ceaea50847800244d9","slug":"congress-legislature-party-meeting-today-leader-will-be-elected-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज: चुना जाएगा नेता, दो दिन पहले दिल्ली में हुड्डा ने 31 विधायकों के साथ की थी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज: चुना जाएगा नेता, दो दिन पहले दिल्ली में हुड्डा ने 31 विधायकों के साथ की थी बैठक
Fri, 18 Oct 2024 08:41 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:41 AM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक दो दिन पहले ही दिल्ली में हुड्डा कुल 37 में से 31 विधायकों को अपने आवास पर बुलाकर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। वहीं, अब हार के बाद उनको बदलने को लेकर दूसरा गुट दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी। पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता थे, लेकिन अब हार के बाद उनको बदलने को लेकर दूसरा गुट दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, दो दिन पहले ही दिल्ली में हुड्डा कुल 37 में से 31 विधायकों को अपने आवास पर बुलाकर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। खास बात ये है कि इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और अजय माकन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन