Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Five crops will be identified for natural farming in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में प्राकृतिक खेती के लिए पांच फसलें होंगी चिह्नित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में जैविक और प्राकृतिक खेती पर मंथन के लिए हुई बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को इसके लिए कम से कम पांच उपयुक्त फसलों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इन फसलों के उत्पादन, प्रोत्साहन और विपणन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। हल्दी, लाल मिर्च और अदरक जैसी फसलों की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है।

बैठक में कृषि उपज के प्रमाणन, खरीद और विपणन की समन्वित व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कृषि और बागवानी विभागों को किसानों का जिला और फसलवार प्रमाणित डाटा तैयार करने के निर्देश दिए है। हैफेड के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर खरे ने प्रभावी विपणन चैनल विकसित करने में हैफेड की भूमिका के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed