{"_id":"6aedd884a3b40536140ac5c6","slug":"instead-of-making-allegations-the-congress-should-approach-the-election-commission-rahul-can-hold-a-debate-in-haryana-saini-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1168912-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप लगाने के बजाय चुनाव आयोग जाए कांग्रेस, राहुल हरियाणा में कर लें बहस : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप लगाने के बजाय चुनाव आयोग जाए कांग्रेस, राहुल हरियाणा में कर लें बहस : सैनी
विज्ञापन
फोटो समाचार
वोट चोरी के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था, अदालत के भी खुले हैं दरवाजे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनाव प्रक्रिया और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए पार्टी को चुनाव आयोग या अदालत का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे हरियाणा आकर बहस कर लें। इसके लिए वह खुद जगह उपलब्ध करवाएंगे और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उनसे सवाल करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि एक तरफ से झूठ बोला जाए और फिर सवालों का सामना किए बिना चले जाएं।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा निवास में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नजर आती है तो मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने अपनी बात रखे। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और अदालतों के दरवाजे भी खुले हैं। घर बैठकर और लोगों को दिखाने के लिए आरोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा। सैनी ने कहा कि मतदाता सूची सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराई गई थी और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय भी दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
सीएम ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय बुजुर्गों को छह-छह महीने तक पेंशन नहीं मिलती थी और गरीबों को मिलने वाले 200 रुपये में से केवल 50 रुपये ही उनके हाथ में पहुंचते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 55 साल तक गरीबी हटाओ का नारा दिया जबकि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने 50 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है।
विज्ञापन
पंजाब में महिलाओं और किसानों के मुद्दे पर घेरा
सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था लेकिन लंबे समय तक इसे पूरा नहीं किया गया। पंजाब के किसानों को फसल बेचने और भुगतान लेने में भी परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के दौरान पंजाब सरकार पर किसानों की मदद के मामले में राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पंजाब में बीमार पशुओं के उपचार के लिए डॉक्टर और दवाइयां भेजने की पेशकश की थी लेकिन अनुमति नहीं मिली। सैनी ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि मानवता से जुड़ा मामला था।