फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Civic bodies topping the cleanliness rankings will be rewarded.

Chandigarh-Haryana News: स्वच्छता में अव्वल आने वाले निकाय होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
- प्रदेश में पहली बार हो रहा राज्यस्तरीय स्वच्छता सर्वेक्षण 17 से होगा शुरू
विज्ञापन

- निजी एजेंसी करेगी सर्वेक्षण, जिलों में सर्वश्रेष्ठ वार्ड व सफाई मित्र भी चुने जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्वच्छता का आकलन करने के लिए 17 अक्तूबर से राज्यस्तरीय सर्वेक्षण होगा। जून में केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और परिणाम आना शेष है। राज्यस्तरीय सर्वेक्षण करीब एक माह में पूरा होगा और इसमें अव्वल आने वाले निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा और प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
राज्य में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देश पर पहली बार हो रहा यह सर्वेक्षण निजी एजेंसी की ओर से किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा सभी 23 जिलों के निकायों के बीच होगी। बेहतर स्वच्छता वाले निकाय को अव्वल घोषित किया जाएगा। इसी तरह से जिले के वार्डों और सफाई मित्रों के बीच भी सर्वश्रेष्ठता के लिए मुकाबला होगा। प्रतिस्पर्धा के लिए अभी 5500 अंकों का प्रावधान है। हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के निदेशक शाश्वत सांगवान ने बताया कि सभी 87 निकायों में होने वाले इस सर्वेक्षण के लिए गलियों को चमकाना होगा। पार्कों से लेकर बाजारों, स्कूल, अस्पतालों के निकट विशेष सफाई करानी होगी। एक निजी एजेंसी सर्वेक्षण के दाैरान स्वच्छता का आकलन करेगी।
विज्ञापन



गुरुग्राम में सीएम करेंगे आज अभियान का आगाज
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और फरीदाबाद में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल शुक्रवार को कचरा न जलाने के जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे। गुरुग्राम व फरीदाबाद में 20-20 स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा होने के कारण उसमें आग लगा दी जाती है। यह जागरूकता अभियान 11 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेशस्तरीय अभियान चलाकर कचरा जलाने के मामलों को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभाओं में स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी
विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देश पर गांधी जयंती के मौके पर सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इनमें ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंचायत, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह आदि एक मंच पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed