फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CCTV cameras install mandatory in medical stores in Haryana

नशे के खिलाफ एक्शन: हरियाणा में हर मेडिकल स्टोर में लगेंगे सीसीटीवी, दवा विक्रेताओं को दिखाना होगा लाइसेंस

Fri, 18 Apr 2025 09:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

हरियाणा के सभी दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए हैं। दवा विक्रेताओं को अपना लाइसेंस ऐसी जगह पर प्रदर्शित करना होगा, जहां उपभोक्ता आसानी से देख सकें।

विज्ञापन
CCTV cameras install mandatory in medical stores in Haryana
दवा की दुकान का प्रतीकात्मक चित्र। 

विस्तार

हरियाणा की सैनी सरकार नशे के खिलाफ एक्शन में है। साल के पहले तीन महीने (जनवरी-मार्च) में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 834 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। इन एफआईआर के आधार पर 1,319 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 119 मामले नशीले पदार्थों की व्यावसायिक मात्रा से संबंधित थे, जबकि 578 मामले मध्यम मात्रा से संबंधित थे। वहीं, मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी केमिस्ट शॉप में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए हैं। दवा विक्रेताओं को अपना लाइसेंस ऐसी जगह पर प्रदर्शित करना होगा, जहां उपभोक्ता आसानी से देख सकें।

विज्ञापन


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की बैठक में नशीली दवाओं से जुड़े अपराध से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। इस दौरान राज्यों के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने सभी उपायुक्तों को नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट 22 अप्रैल तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से 103 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 18,500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं, युवाओं के लिए खेल पहल के तहत 2,515 गांवों को कवर किया गया, जिसका मकसद युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल करना और शिक्षित करना है।

विज्ञापन

प्रहरी क्लब में लती युवाओं के अभिभावक भी होंगे शामिल

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रहरी क्लबों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। यह क्लब नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इन क्लबों में अब शिक्षकों के साथ-साथ नशे की लत वाले युवाओं के माता-पिता को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि परामर्श के लिए अधिक सकारात्मक वातावरण स्थापित किया जा सके। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण के दौरान न केवल कमियों की पहचान की जानी चाहिए, बल्कि सुधारों को भी स्वीकार किया जाना चाहिए। साथ ही सेवाओं को गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्रवाई योग्य सिफारिशें भी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों को दी जाएगी स्टार रेटिंग

सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने बताया, नशा मुक्ति केंद्रों में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्टार-रेटिंग प्रणाली शुरू की गई है। नशा मुक्ति सेवाओं को सक्षम बनाने के लिए हरियाणा नशा दुरुपयोग निगरानी प्रणाली के रूप में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर अंबाला और पंचकूला में इसे शुरू किया गया है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed