{"_id":"6914ee98d508ce27f70df996","slug":"business-entry-land-administration-and-sector-specific-healthcareharyana-top-achiever-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-869484-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बिजनेस एंट्री, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन और सेक्टर स्पेसिफिक हेल्थकेयर...हरियाणा टॉप अचीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बिजनेस एंट्री, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन और सेक्टर स्पेसिफिक हेल्थकेयर...हरियाणा टॉप अचीवर
विज्ञापन
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
चंडीगढ़। बिजनेस एंट्री, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन और सेक्टर स्पेसिफिक हेल्थकेयर में हरियाणा ने टॉप अचीवर सम्मान हासिल किया है। भारतीय उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की ओर से आयोजित उद्योग समागम-2025 में हरियाणा को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत टॉप अचीवर राज्य के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान-2024 में तीन प्रमुख सुधार क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया गया।
सुधारों के प्रभावी अमल, सिस्टम की कार्यक्षमता और उपयोगकर्ता संतुष्टि में 90 फीसदी स्कोर करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों टॉप अचीवर श्रेणी में स्थान मिलता है। हरियाणा की इस उपलब्धि ने राज्य निवेश को बढ़ावा देने और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में तेजी के दिशा में सकारात्मक कदम नजर आ रहे हैं।
यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस दौरान देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 25 सुधार क्षेत्रों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सुधार क्षेत्रों में बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन, एनवायरनमेंट रजिस्ट्रेशन, यूटिलिटी परमिट और सर्विस सेक्टर समेत सेक्टर-स्पेसिफिक सेवाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
सम्मेलन में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने लिया हिस्सा
सम्मेलन में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने सुधार कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों को सम्मानित किया।
70 फीसदी उपयोगकर्ता फीडबैक पर और 30 फीसदी साक्ष्यों के सत्यापन -
बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान का मूल्यांकन 434 रिफॉर्म पॉइंट्स पर आधारित था। यह देश में अब तक की सबसे बड़ी फीडबैक आधारित प्रक्रिया थी, जिसमें 5.8 लाख व्यवसायों से फीडबैक लिया गया और 1.3 लाख से अधिक विस्तृत इंटरव्यू किए गए। मूल्यांकन प्रक्रिया में 70फीसदी उपयोगकर्ता फीडबैक पर और 30 फीसदी साक्ष्यों के सत्यापन पर दिया गया, जिससे रैंकिंग पूरी तरह से पारदर्शी और वास्तविक बनी रही।