{"_id":"6abe343e20a756eb210241c5","slug":"idfc-657-crore-bank-fraud-in-scam-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"657 करोड़ का बैंक घोटाला: बिहार की युवती ने खोले कई राज, पेशे से है डांसर; आईएएस अधिकारी के खिलाफ मुख्य गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
657 करोड़ का बैंक घोटाला: बिहार की युवती ने खोले कई राज, पेशे से है डांसर; आईएएस अधिकारी के खिलाफ मुख्य गवाह
Thu, 01 Oct 2026 03:54 PM IST
शाहिल शर्मा
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:54 PM IST
सार
युवती ने सीबीआई को बताया है कि रिभव और अंकुर को छोड़कर बाकी लोग एस्कॉर्ट्स की सर्विस लेते थे। रिभव ऋषि की ओर आयोजित छह से सात पार्टियों में पंकज अग्रवाल शामिल हुआ था।
विज्ञापन
आईडीएफसी बैंक घोटाला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी रिभव ऋषि की गर्लफ्रेंड इस केस में अहम किरदार बन गई है। बिहार के सिवान की रहने वाली युवती पेशे से डांसर है और वर्तमान में दिल्ली में रह रही है। वह इस केस में फंसे हरियाणा के आईएएस पंकज अग्रवाल के खिलाफ मुख्य गवाह भी है।
विज्ञापन
युवती ने सीबीआई को जानकारी दी है कि जीरकपुर स्थित लग्जरी विला जेड मैनर में हरियाणा सरकार के अधिकारियों के लिए पार्टियां आयोजित की जाती थीं। इस दौरान अधिकारियों की ओर से डांसरों पर उड़ाए जाने वाले पैसों का इंतजाम रिभव करता था। हर पार्टी पर 15-20 लाख रुपये खर्च होते थे। इन पार्टियों में पंकज अग्रवाल व सरकारी फंड की हेराफेरी के लिए बनाई गई शेल कंपनियों के मालिक अभिषेक सिंगला, अरुण शर्मा, अंकुर शर्मा व पंचायत विभाग का पूर्व अधिकारी नरेश कुमार भवानी व बैंक अधिकारी अभय कुमार शामिल होते थे।
विज्ञापन
युवती ने सीबीआई को बताया है कि रिभव और अंकुर को छोड़कर बाकी लोग एस्कॉर्ट्स की सर्विस लेते थे। रिभव ऋषि की ओर आयोजित छह से सात पार्टियों में पंकज अग्रवाल शामिल हुआ था। वह डांसरों पर पैसा उड़ाता था और एस्कॉर्ट्स की सर्विस भी लेता था। सीबीआई ने पंकज अग्रवाल का सैमसंग कंपनी का जेड फोल्ड फोन भी जब्त कर लिया है।
आईएएस के लिए खरीदे सिक्के बगीचे में दिए
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खाते से करीब 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच में सोने के सिक्कों का भी जिक्र है। 2025 में दिवाली से चार-पांच दिन पहले तत्कालीन चेयरपर्सन विनीत गर्ग को 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के दिए गए। रिभव ऋषि के लिए कुरियर का काम करने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ की एक ज्वेलरी दुकान से सिक्के लिए और सेक्टर-7 स्थित एक घर पहुंचाए। उस व्यक्ति के अनुसार, वहां सिक्के बगीचे में एक व्यक्ति को दिए गए जिसे वह सर कहता था। सीबीआई के मुताबिक, मोबाइल टावर डाटा में विनीत गर्ग, कुरियर ब्वॉय और बिचौलिये मनीष जिंदल के फोन की लोकेशन एक जगह मिली।