{"_id":"6912502120ca6417850633bb","slug":"arson-cases-were-reported-at-97-places-in-two-days-with-363-cases-registered-so-far-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-867249-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दो दिनों में 97 स्थानों पर आग लगाने के मामले चिह्नित, अभी तक 363 दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दो दिनों में 97 स्थानों पर आग लगाने के मामले चिह्नित, अभी तक 363 दर्ज
विज्ञापन
- हरियाणा में 10 दिनों में कुल 262 मामले किए गए हैं चिह्नित
- कृषि विभाग का दावा- पिछले वर्षों की तुलना में कम मामले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को कुल 67 स्थानों और सोमवार को 30 स्थानों पर एक्टिव फायर लोकेशन (एएफएल) के मामले चिह्नित किए गए हैं। हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के अनुसार दो दिनों के अंदर 97 स्थानों पर एएफएल के मामले चिह्नित किए गए हैं जबकि 10 दिनों के अंदर कुल 262 मामले आ चुके हैं। अभी तक कुल 363 मामले चिह्नित किए जा चुके हैं।
प्रदेश में सोमवार को जींद में 13, फतेहाबाद में चार, रोहतक और सिरसा में 3-3, कैथल, करनाल, हिसार में 2-2 और भिवानी में एक मामला आग जलाने का सामने आया है। अब तक जींद में 98, फतेहाबाद में 63, कैथल में 38 मामले सामने आ चुके हैं। इनके अलावा दूसरे जिलों में भी केस मिले हैं। पराली निगरानी में लापरवाही बरतने पर अब तक 64 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं। इसी तरह से 60 किसानों पर एफआईआर और 55 किसानों की नो एंट्री दर्ज की गई है।
पिछले वर्षों की तुलना में 75 से 96 प्रतिशत तक मामले घटे
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायु गुणवत्ता आयोग ने अगले एक सप्ताह अतिरिक्त निगरानी के आदेश दिए हैं। 15 सितंबर से 10 नवंबर तक 2020 में 3354 मामले थे। इसी अवधि में 2021 में 4937, 2022 में 2728, 2023 में 1676 और 2024 में 981 मामले चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन
पराली जलाने के 10 दिनों में इतने मामले आए सामने
तिथि : कुल चिह्नित मामले
01 नवंबर : 19
02 नवंबर : 02
03 नवंबर : 23
04 नवंबर : 13
05 नवंबर : 13
06 नवंबर : 35
07 नवंबर : 18
08 नवंबर : 42
09 नवंबर : 67
10 नवंबर : 30
स्रोत : हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग।