फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Anil Vij said on the water of Yamuna river Arvind Kejriwal is AK47 for lying

केजरीवाल झूठ बोलने की AK47: यमुना के पानी पर अनिल विज का फूटा गुस्सा, केजरीवाल को सुना दी खरी-खरी

Wed, 29 Jan 2025 05:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

झूठ, झूठ, झूठ, झूठ और झूठ... अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की एके47 है। यह बात हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कही है। यमुना नदी के पानी पर दोनों राज्यों में छीड़ी जंग को लेकर अनिल विज ने केजरीवाल को खरी-खरी सुना दी। 

विज्ञापन
Anil Vij said on the water of Yamuna river Arvind Kejriwal is AK47 for lying
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

यमुना नदी के पानी पर हरियाणा और दिल्ली के बीच चल रहे विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है। जिसके तहत भाजपा को घेरा जा रहा है। वहीं, हरियाणा की भाजपा सरकार और हरियाणा के मंत्री इसके लिए अरविंद केजरीवाल को टारगेट कर रहे हैं। हरियाणा के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। विज ने केजरीवाल को झूठ बोलने की एके47 कहा है। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हर समस्या का कारण उसके अंदर ढूंढना चाहिए लेकिन अरविंद केजरीवाल हर चीज का कारण अपने से बाहर ढूंढते हैं। दिल्ली में वायु प्रदुषित है तो हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार पर दोष डालते हैं। पहले पंजाब का भी नाम लेते थे, लेकिन अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई है इसलिए अब पंजाब का नाम लेना बंद कर दिया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने किया था यमुना को साफ करने का वादा
मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल 10 साल में यमुना के पानी को साफ नहीं कर पाए, जिसका लोगों से वादा किया था। अब दोष हम पर (हरियाणा) डाल रहे हैं। केजरीवाल सिर्फ बस झूठ बोलते हैं। विज ने कहा कि क्या केजरीवाल को पहले पता नहीं था कि यमुना हरियाणा से आती है। तब क्यों नहीं कहा कि दिल्ली और हरियाणा मिलकर यमुना को साफ करेंगे, लेकिन केजरीवाल ने कहा कि हम खुद यमुना को साफ करेंगे। 


पानी की जांच से पकड़ा जाएगा केजरीवाल का झूठ 
विज ने कहा कि यमुना नदी का पानी जो हरियाणा और दिल्ली की सीमा तक जा रहा है उसकी जांच की जाए। हरियाणा की सीमा से दिल्ली में जाने वाला पानी और दिल्ली से बाहर जाने वाले पानी की भी जांच की जाए तो केजरीवाल का सारा झूठ दुनिया के सामने आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed