फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amrapali Abhiyan connects society with environment and tradition: Dr. Agarwal

आम्रपाली अभियान समाज को पर्यावरण एवं परंपरा से जोड़ता है: डॉ. अग्रवाल

विज्ञापन
Amrapali Abhiyan connects society with environment and tradition: Dr. Agarwal
हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल व अतिरिक्त निदेशक
आम्रपाली स्मारिका का किया विमोचन
विज्ञापन




चंडीगढ़। हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग के आयुक्त व सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि आम्रपाली अभियान समाज को पर्यावरण व परंपरा से जोड़ता है। इससे हमारे संस्कारों की नींव मजबूत होती है। डॉ. अग्रवाल मंगलवार को आम्रपाली स्मारिका के विमोचन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ. अमित अग्रवाल और अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल ने आम्रपाली स्मारिका का विमोचन किया। स्मारिका का प्रकाशन महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज, भिवानी रोहिल्ला हिसार की ओर से किया गया है।



डॉ. अग्रवाल ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जो आम्रपाली यानि आम उगाओ, आमदनी बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान शुरू किया है। वह पर्यावरण को संतुलित करने में मददगार साबित होने के साथ किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने में भी सहायक होगा। वर्षा खांगवाल ने कहा कि आम्रपाली अभियान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ये हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed