फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   AAP has fielded only nine candidates in Haryana Nikay Chunav

हरियाणा निकाय चुनाव: दिल्ली चुनाव में हार के बाद निकाय चुनाव में आप की राह आसान नहीं, उतारे सिर्फ नौ उम्मीदवार

Sun, 23 Feb 2025 03:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2025 03:27 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई थी। इस हार के बाद अब हरियाणा निकाय चुनाव में भी आप अपनी किस्मत आजमा रही है। हालांकि हरियाणा में आप की राह आसान नहीं है।

विज्ञापन
AAP has fielded only nine candidates in Haryana Nikay Chunav
आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद निकाय चुनाव में पार्टी की राह आसान नहीं होने वाली। आम आदमी पार्टी हरियाणा के निकाय चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा रही है। हालांकि निकाय चुनाव की पहली परीक्षा में ही पार्टी को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


राज्य में 41 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें नगर निगम के दस मेयर पद के लिए चुनाव हो रहे हैं, मगर पार्टी ने सोनीपत, रोहतक और फरीदाबाद में ही उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी निगमों में पार्टी को उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिले। वहीं, पांच नगर परिषद में सिर्फ सिरसा और 26 नगर पालिका में से पांच जगह पार्टी चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा फरीदाबाद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, रोहतक निगम में पार्षद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का गृह क्षेत्र माना जाता है। पिछले एक दशक से पार्टी हरियाणा में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुटी हुई है। मगर पार्टी को सफलता नहीं मिल पा रही। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। मगर पार्टी को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई। सभी निकायों में उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के सवाल पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि यह निर्णय उन्होंने स्थानीय जिला यूनिट पर छोड़ा हुआ है। पार्टी के बहुत से पदाधिकारी निकाय चुनाव में आजाद उम्मीदवार के समर्थन के पक्ष में थे। इसलिए पार्टी ने उन जगहों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। पानीपत निगम चुनाव में अभी समय है, इसलिए पार्टी विचार कर यहां पर उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले गुप्ता ने संभाला मोर्चा, बाकी नेता गायब
निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने अकेले ही मोर्चा संभाल रखा है। वह ही प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं और चुनाव प्रचार भी। पार्टी के नेता अनुराग ढांडा भी दिल्ली चुनाव के बाद हरियाणा में सक्रिय नहीं हैं। वह भी अभी तक किसी निकाय में पार्टी के प्रचार के लिए नहीं पहुंचे हैं। जबकि जिस विधानसभा क्षेत्र कलायत से उन्होंने चुनाव लड़ा था, वहां भी चुनाव हो रहे हैं और पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। गुप्ता ने कहते हैं कि निकाय चुनाव में प्रचार के लिए वह दिल्ली व पंजाब के नेताओं से अनुरोध करेंगे। ढांडा के सक्रिय नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आते हैं तो उनका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed