{"_id":"6abe5ef4811b90c8d80eb82a","slug":"58-athletes-from-haryana-to-showcase-their-mettle-at-the-national-open-athletics-championships-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1138030-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: नेशनल ओपन एथलेटिक्स में हरियाणा के 58 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: नेशनल ओपन एथलेटिक्स में हरियाणा के 58 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
- नई दिल्ली में 8 से 11 अक्तूबर तक चलेगी चैंपियनशिप, सोनीपत के सर्वाधिक 13 एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में उतरेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 58 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में सोनीपत के सबसे अधिक 13 खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में उतरेंगे। इनमें रमन डागर 200 और 400 मीटर, प्रिंस 200 मीटर, मोहित कुमार 4×400 मीटर रिले, अमन कुमार 800 और 1500 मीटर, अंकित मलिक व अजय 5000 मीटर, रितेश कुमार 3000 मीटर स्टीपलचेज, प्रतीक मान डिस्कस थ्रो, कमल धनखड़ डेकाथलॉन, भारती 5000 व 10000 मीटर तथा इंदु 20 किलोमीटर रेस वॉक में भाग लेंगी।
भिवानी से छह, चरखी दादरी से छह, जींद से छह, झज्जर से पांच और हिसार से चार खिलाड़ी शामिल होंगे। भिवानी से पंकज वर्मा, बालकिशन, अजय, हरदीप, सीमा और ज्योति, चरखी दादरी से आशीष फोगाट, खजान सिंह, स्नेह, अंजलि, सोनू कुमारी और शीतल तथा जींद से आदित्य, परमदीप मोर, तमन्ना, सोनिया और पायल मैदान में उतरेंगे।
फतेहाबाद की ज्योति, पूनम और दीपिका जैवलिन थ्रो में चुनौती पेश करेंगी। रोहतक से धर्मबीर, दीपक कौशिक और हिमाश्री राव, यमुनानगर से नुजरत व अमित पुंडीर, फरीदाबाद से शिवम वैष्णव व रितिका गौर, रेवाड़ी से अमित कुमार व अनुज कुमार, कुरुक्षेत्र से चमनजोत सिंह, पानीपत से मोहित, रेखा व महेंद्रगढ़ से संदीप कुमार भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हरियाणा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।