फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   11th World Master Games Competition organized in Taiwan from today 16 players from Haryana

11वें वर्ल्ड मास्टर गेम्स: ताइवान में आज से प्रतियोगिता का आयोजन, हरियाणा के 16 खिलाड़ी चयनित

Sat, 17 May 2025 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 May 2025 11:54 AM IST
सार

वर्ष 2021 में होने वाली प्रतियोगिता कोरोना के कारण स्थगित हो गई थी। तब जापान में प्रतियोगिता होनी थी। अब आठ वर्ष के बाद ये प्रतियोगिता ताइवान में आयोजित हो रही है।  इस बड़े स्तर की प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी  54 से अधिक खेल खेलते हैं।

विज्ञापन
11th World Master Games Competition organized in Taiwan from today 16 players from Haryana
वर्ल्ड मास्टर गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

ताइवान में आज से 11वें वर्ल्ड मास्टर गेम्स शुरू होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें 50 वर्ष से लेकर 80 वर्ष की उम्र तक खिलाड़ी शामिल है। प्रदेश के खिलाड़ी शनिवार सुबह ताइवान पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2021 में होने वाली प्रतियोगिता कोरोना के कारण स्थगित हो गई थी। तब जापान में प्रतियोगिता होनी थी। अब आठ वर्ष के बाद ये प्रतियोगिता ताइवान में आयोजित हो रही है।  इस बड़े स्तर की प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी  54 से अधिक खेल खेलते हैं।
विज्ञापन


यह दुनिया की सबसे ज्यादा खेलों वाली सबसे बड़ी प्रतियोगिता होती है। जनरल सेक्रेट्री हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन राम किशोर शर्मा ने बताया कि हमारे एथलीट्स जयप्रकाश बकर (50) प्लस ,कृष्ण देव नारायण (55) प्लस ,रणवीर सिंह (55) प्लस, कर्नल परमिंदर सिंह (60) प्लस, गुलशन शर्मा (65) प्लस, अजीत सिंह (65) प्लस, महेंद्र सिंह हुड्डा (70) प्लस, ओमप्रकाश 70 प्लस, कर्नल चंद्रप्रकाश विज (75) प्लस, किशोर कुमार शर्मा (75) प्लस, स्वर्ण सिंह (80) प्लस, डॉक्टर वजीर चंद्र गोयल (80) प्लस, स्नेह लता (60) प्लस, सुरेंद्र कौर गिल (75) प्लस, उषा शर्मा (85) प्लस और शशि शर्मा (65) प्लस आयु वर्ग में भिन्न-भिन्न इवेंट्स में भाग लेंगे। खिलाड़ी उषा शर्मा एथलेटिक्स के अलावा बैडमिंटन में भी भाग लेंगी। डॉक्टर वजीर चंद गोयल एथलेटिक्स के अलावा बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भाग लेंगे।इससे यह गेम्स 2017 में न्यूजीलैंड में आयोजित की गई थी। राम किशोर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों में पूरा जोश है।  रोजाना पूरे उमंग- उत्साह से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed