फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   case registered on sarpanch

सरपंच ने फर्जी ‘बाप’ बनाकर बेची जमीन

Wed, 27 Nov 2013 11:09 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
case registered on sarpanch
गांव सुरेहली के सरपंच केहर सिंह ने पुश्तैनी जमीन धोखे से बेचने के लिए कागजों में हेरफेर कर किसी और को अपना फर्जी बाप बना लिया।
विज्ञापन


फर्जी राशन कार्ड में उसने अपने पिता के फोटो की जगह किसी और का फोटो चिपका दिया। सरपंच के फर्जी बाप की किसी दूसरे के नाम से गांव उचत निवासी कश्मीर ने गवाही दी। सरपंच ने इन्हीं कागजातों के आधार पर धोेखे से अपने पिता की जमीन का फतेहपुरी पीपा निवासी ईश्वर सिंह से सौदा कर लिया।

ईश्वर सिंह की शिकायत पर ही पुलिस ने गवाही देने वाले कश्मीर को दबोच लिया और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस मामले में छह और आरोपियों की तलाश जारी है।


एएसआई देवेंद्र कुमार के अनुसार सुरेहली गांव के सरपंच केहर सिंह ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पिता के नाम से फर्जी राशन कार्ड और फर्जी कागजात तैयार कर लिए। राशन कार्ड में अपने पिता की जगह किसी अन्य व्यक्ति का फोटो भी लगा दिया। उसी आदमी को अपना पिता बनाकर फतेहपुरी पीपा निवासी ईश्वर सिंह से 4 एकड़ जमीन के बयाने के नाम पर 59 लाख रुपये ले लिए।

महेंद्रगढ़ के गांव उचत निवासी कश्मीर ने इकरारनामा में बुचावास निवासी जितेंद्र बनकर केहर सिंह के फर्जी पिता की गवाही दी, जबकि जमीन का असली मालिक सरपंच केहर सिंह का पिता बहादुर सिंह था।

खरीदार ईश्वर सिंह को असलियत की जानकारी मिली तो उसने 3 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत देकर सात लोगों के खिलाफ योजना बनाने, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed