फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   case registered

इनेलो प्रमुख का बैनर जलाने की कोशिश, केस मारपीट का

Thu, 17 Oct 2013 11:07 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
case registered
इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला और विधायक अजय सिंह चौटाला के दशहरा पर्व पर
विज्ञापन
बैनर जलाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ता पटियाला चौक निवासी विजयदीप के बयान पर पांच-सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, इस मामले में बैनर जलाने की कोशिश करके शांति भंग करने आदि की धाराएं नहीं जोड़ी गई है। विजयदीप का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानता है।  

13 अक्तूबर को जींद जंक्शन के पास मैदान में दशहरा दहन के लिए हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को आना था, लेकिन उनके आने से पहले ओपी चौटाला और अजय चौटाला के बैनर फूंकने की कोशिश की गई। अमर उजाला ने 14 अक्तूबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद इनेलो ने जींद के डीसी को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि हजकां नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

मंगलवार शाम को इनेलो कार्यकर्ता विजयदीप सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दशहरे वाले दिन शाम को जंक्शन मैदान पर रावण दहन देखने गया हुआ था। ओपी चौटाला के बैनर को यहां कुछ लोग फूंकना चाहते थे। जब उसने एतराज किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।


पार्टी कार्यकर्ता विजयदीप सिंह की शिकायत पर जींद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिन लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व अजय सिंह चौटाला के  बैनर जलाने का प्रयास किया है उनको शिकायतकर्ता सामने आने पर पहचान सकता है। हजकां कार्यकर्ताओं ने यह करतूत की है। जांच में यह सामने आ जाएगा।
- सुरेंद्र बरवाला, जिलाध्यक्ष, इनेलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed