फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Case filed against doctor couple

लिंग परीक्षण कर रहे डॉक्टर दंपति पर केस दर्ज

Mon, 06 Jan 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 06 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor couple
रविवार को बल्लभगढ़ के सेक्टर-4 आर स्थित संगिनी मेडिकल सेंटर के दंपति डॉक्टर के खिलाफ पीएनडीटी (प्री-नेटल डीटेक्शन टेक्निक्स) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। दंपति पर अपने क्लीनिक में लिंग परीक्षण करने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग ने दो जनवरी को छापेमारी की थी। दो जनवरी से संगिनी मेडिकल स्टोर की जांच में जुटे स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सेंटर के खिलाफ बल्लभगढ़ पुलिस में शिकायत की। इसमें विभाग ने बताया कि मेडिकल सेंटर पर जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण किया जा रहा था। साथ ही गलत तरीके से गर्भपात करने की भी बात सामने आई है। सेंटर के मेडिकल स्टोर पर एमटीपी (मेडिकल टरमिनेशन प्रेग्नेंसी) की दवाएं भी दी जा रहीं थीं।
विज्ञापन


जबकि स्टोर चलाने के लिए संचालकों के पास लाइसेंस नहीं था। विभाग ने शिकायत में यह भी बताया कि दंपति डॉक्टर झज्जर में भी एक अल्ट्रासाउंड केंद्र चला रहे हैं। इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए झज्जर में भी संबंधित विभाग और अधिकारियों को एक कॉपी भेजी गई है। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो शिकायत आई है। उस आधार पर शिकायत पुलिस को दी गई है। अब पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed