{"_id":"1c63087e95fc2e6a6a8bcb6b3688eb2f","slug":"case-file-in-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
अमर उजाला पलवल
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जनौली में दस मार्च को पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की नियत से आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जनौली निवासी चरण सिंह (28) ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सोमवार को दोनों में झगड़ा हो गया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जिला मथुरा (यूपी) के बरसाना निवासी सुमन के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने परिजनों से अलग रहने लगा। दस मार्च को झगड़े के बाद जब वह घर में लेटा हुआ था तो उसकी पत्नी ने मिट्टी का तेल डाल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक उसकी पत्नी ने माचिस जलाकर आग लगा दी। पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन